जानें IPC की धारा 504 के बारे में, जिसके तहत राहुल गांधी को हुई है सजा, क्या कहता है कानून?
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को मोदी सरनेम के बारे में की गई एक टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में गुरुवार को सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया और 2 साल की जेल की सजा सुनाई।

गुजरात के सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gnadhi) को मोदी उपनाम (Modi Surname) के बारे में की गई एक टिप्पणी पर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया है और दो साल की जेल की सजा सुनाई। कोर्ट ने राहुल गांधी को भारतीय दंड न्यायालय (आईपीसी) की धारा 504 के तहत दोषी पाया। क्या कहता है यह कानून और इसके तहत अधिकतम सजा क्या है? जानें यहां सबकुछ...
आईपीसी की धारा 504 'शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान' को परिभाषित करती है। इस धारा में कहा गया है कि जो कोई भी जानबूझकर किसी का अपमान करता है और इस तरह किसी भी व्यक्ति को उकसाने का कारण बनता है या उकसाने का इरादा रखता है जिससे सार्वजनिक शांति भंग करने या कोई अन्य अपराध करने की संभावना होगी, उसे अधिकतम दो साल तक जेल या जुर्माना के साथ दंडित किया जाएगा।
कर्नाटक की रैली में राहुल गांधी ने मोदी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि विवादास्पद टिप्पणी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कर्नाटक के कोलार में एक रैली में की गई थी, जिसमें राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय को चोर कहा था। बता दें कि शिकायतकर्ता भाजपा विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी थे जिन्होंने अपनी याचिका में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दी थी।
सजा के बाद राहुल ने दिया जवाब
सजा होने के बाद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के वकतव्य का हवाला देते हुए ट्विटर पर लिखा कि मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा ईश्वर है, अहिंसा इसे पाने का साधन है।
प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट
इस मामले पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डरी हुई सत्ता की पूरी मशीनरी साम, दाम, दंड, भेद लगाकर राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे। सच बोलते हुए जिये हैं, सच बोलते रहेंगे। देश के लोगों की आवाज उठाते रहेंगे। सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार उनके साथ है।
कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया












Click it and Unblock the Notifications