गिरफ्तारी के बाद CBI ने हेडक्वार्टर लाकर पी चिदंबरम से पूछे ये 10 बड़े सवाल

चिदंबरम को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें सीबीआई मुख्यालय लेकर आई उनसे पूछताछ की। सीबीआई ने इस दौरान चिदंबरम से 10 अहम सवाल पूछे।

Recommended Video

    P Chidambaram से CBI ने किए ये 10 बड़े सवाल | INX Media Case | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सीबीआई ने आखिरकार उन्हें बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले सीबीआई की टीम कई बार दिल्ली में जोरबाग स्थित उनके आवास पर पहुंची लेकिन चिदंबरम नहीं मिले। हालांकि शाम को चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो बेगुनाह हैं और कहीं फरार नहीं हुए थे। चिदंबरम ने कहा कि उनके बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। चिदंबरम को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें सीबीआई मुख्यालय लेकर आई उनसे पूछताछ की। सीबीआई ने इस दौरान चिदंबरम से 10 अहम सवाल पूछे।

    ये हैं वो सवाल, जो सीबीआई ने पूछे

    ये हैं वो सवाल, जो सीबीआई ने पूछे

    'इंडिया टीवी' की खबर के मुताबिक, आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई ने चिदंबरम से ये 10 सवाल पूछे-

    1:- आपकी और कार्ति चिदंबरम की मिलाकर कुल कितनी शैल कंपनियां हैं?

    2:- यूके, स्पेन और मलेशिया में संपत्तियों की खरीद के लिए आपके पास पैसा कहां से आया?

    3:- कार्ति चिदंबरम को ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड से पैसा क्यों मिला?

    4:- बार्सिलोना टेनिस क्लब की खरीद के लिए आपके पास पैसा कहां से आया?

    5:- आपकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद आप कहां थे?

    सवालों पर चिदंबरम ने क्या जवाब दिया

    सवालों पर चिदंबरम ने क्या जवाब दिया

    6:- आप कहां गए थे और इस दौरान आपसे कौन-कौन मिला?

    7:- आप कौनसा मोबाइल नंबर इस्तेमाल कर रहे थे?

    8:- आपके प्रॉपर्टी खरीदने का स्रोत क्या था?

    9:- सीबीआई के नोटिस के बाद भी आप क्यों नहीं पेश हुए?

    10:- क्या इंद्राणी मुखर्जी के साथ कोई बड़ा पत्रकार आया और आपसे मिला?

    चिदंबरम ने सीबीआई के पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब 'नहीं' में दिए।

    'एफआईआर में मेरा नाम नहीं'

    'एफआईआर में मेरा नाम नहीं'

    आपको बता दें कि इससे पहले पी चिदंबरम ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वो बेगुनाह हैं। चिदंबरम ने कहा, 'जिस मामले में मुझे आरोपी बनाया जा रहा है, उसकी किसी एफआईआर में मेरा नाम नहीं है। मेरे बारे में कई भ्रम फैलाए जा रहे हैं। मेरे बारे में कहा जा रहा है कि मैं फरार हूं और कानून से भाग रहा हूं। मैं कहीं नहीं भागा था, बल्कि अपने वकीलों के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए दस्तावेज तैयार करा रहा था। मेरे वकीलों ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट जाऊं और मैंने वही किया। लोकतंत्र की बुनियाद आजादी पर टिकी है। अगर मुझे जिंदगी और आजादी में से किसी एक को चुनना पड़े तो मैं आजादी को चुनूंगा।'

    'धारा 370 के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश'

    'धारा 370 के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश'

    वहीं, पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम ने इस मामले पर कहा कि उनके पिता को साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। चेन्नई से दिल्ली पहुंचे कार्ति चिदंबरम ने कहा, 'इस पूरे खेल के पीछे भारतीय जनता पार्टी है। हमने हमेशा जांच एजेंसियों के साथ सहयोग किया है, इसके बावजूद सरकार ने बदले और राजनीति के तहत यह कार्रवाई की है। यह सबकुछ जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है। इस कार्रवाई के जरिए केवल मेरे पिता को निशाना नहीं बनाया गया है, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को निशाना बनाया गया है। मैं सरकार की इस कार्रवाई के विरोध में जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन करूंगा।'

    'जमानत दी तो समाज में गलत संदेश जाएगा'

    'जमानत दी तो समाज में गलत संदेश जाएगा'

    गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को आईएनएक्स मीडिया केस में चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में तथ्यों से प्रथम दृष्टया पता चलता है कि याचिकाकर्ता ही इस केस में मुख्य साजिशकर्ता है। चिदबंरम की याचिका खारिज करने वाले जस्टिस सुनील गौड़ ने इस मामले को 'मनी लॉन्ड्रिंग का क्लासिक केस' बताते हुए कहा कि अगर आरोपी को जमानत दी गई तो समाज में एक गलत संदेश जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+