INX मीडिया केस में ईडी की गिरफ्तारी से चिदंबरम को राहत

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता पी. चिदंबरम को गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उनको 26 अगस्त तक सीबीआई की रिमांड पर भेज दिया गया। पी. चिदंबरम को सीबीआई ने बुधवार देर रात दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। वहीं, आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्तमंत्री की अग्रिम जमानत वाली याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। पी. चिदंबरम ने इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इसके पहले, बुधवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी थी।

Inx media case: p chidambaram Anticipatory Bail Plea supreme court cbi live updates

पढ़ें, पल-पल का अपडेट

LIVE Feed
Aug 23, 2019, 1:25 PM IST

एसजी तुषार मेहता अदालत को कुछ दस्तावेज देना चाहते थे, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एकत्र किया गया है। लेकिन सिब्बल और सिंघवी ने इसपर आपत्ति जताते हुए कहा कि यही पहले हाई कोर्ट में हुआ था। SC ने कहा- जो कुछ भी है सोमवार को लेकर आएं
Aug 23, 2019, 1:02 PM IST

सीबीआई और ईडी दोनों के मामले पर 26 अगस्त को होगी सुनवाई
Aug 23, 2019, 1:01 PM IST

सुप्रीम कोर्ट ने ईडी द्वारा जांच किए जा रहे आईएनएक्स मीडिया केस में 26 अगस्त तक चिदंबरम को अंतरिम प्रोटेक्शन दी
Aug 23, 2019, 12:40 PM IST

इसपर एसजी तुषार मेहता ने कहा- झूठे बयान न दें, मैंने बहस खत्म होने के बाद ऐसा कुछ नहीं दिया।
Aug 23, 2019, 12:40 PM IST

सिब्बल बोले- बहस खत्म होने के बाद, सॉलिसिटर जनरल ने एचसी जज जस्टिस गौर को एक नोट दिया। हमें उस पर जवाब देने का मौका नहीं दिया गया
Aug 23, 2019, 12:39 PM IST

जिस तरह से दिल्ली HC के फैसले के खिलाफ दलील को समय पर SC में स्थानांतरित करने के बावजूद नहीं सुना गया- सिब्बल ने दी दलीलें
Aug 23, 2019, 12:20 PM IST

सीबीआई मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ चिदंबरम द्वारा दायर याचिका पर 26 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
Aug 23, 2019, 12:14 PM IST

चिदंबरम की अग्रिम जमानत के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
Aug 23, 2019, 12:09 PM IST

सिब्बल और सिंघवी पहुंचे, चिदंबरम मामले पर सुप्रीम कोर्ट में कुछ देर में होगी सुनवाई
Aug 23, 2019, 11:52 AM IST

पी. चिदंबरम की पत्नी नलिनी, बेटे कार्ति इस वक्त कोर्ट में, कुछ देर में होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Aug 23, 2019, 11:51 AM IST

सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलती है तो वह ईडी से जुड़े मामले में रेगुलर बेल की मांग कर सकते हैं
Aug 23, 2019, 10:15 AM IST

सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आर भानुमति और एएस बोपन्ना की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी
Aug 23, 2019, 8:44 AM IST

चिदंबरम के मामले पर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, सुरजेवाला ने कहा था- इस मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया, चिदंबरम को एक ही अप्रूवर के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया, वो भी उसके बयान पर जिनपर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है
Aug 23, 2019, 8:43 AM IST

इस मामले में ईडी और सीबीआई दोनों एंजेसियां इस बात की जांच कर रही है कि कैसे कार्ति 2007 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) से मंजूरी पाने में कामयाब रहे जब उनके पिता वित्त मंत्री थे
Aug 23, 2019, 8:43 AM IST

आरोप है कि चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 305 करोड़ रुपये की विदेशी धनराशि प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया को दी गई विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड मंजूरी में अनियमितताएं की गईं
Aug 23, 2019, 8:43 AM IST

कोर्ट से रिमांड मिलने के बाद पी चिदंबरम को लेकर सीबीआई हेडक्वार्टर चली गई।
Aug 23, 2019, 8:39 AM IST

गुरुवार को दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत ने पी चिदंबरम को 26 अगस्त तक की हिरासत में भेज दिया
Aug 23, 2019, 8:38 AM IST

इसके बाद सीबीआई ने बुधवार को देर रात जोरबाग स्थित उनके घर से चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया था
Aug 23, 2019, 8:38 AM IST

दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन याचिका में खामी के कारण मामले की लिस्टिंग नहीं हो सकी थी
Aug 23, 2019, 8:37 AM IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने इससे पहले चिदंबरम की अग्रिम याचिका को खारिज कर दिया और उनके खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए इस मामले में किंगपिन यानि मुख्य साजिशकर्ता करार दिया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+