INX मीडिया केस: कार्ती चिंदबरम से CBI ने की 7 घंटे की मैराथन पूछताछ

नई दिल्ली। पूर्व गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिंदबरम के बेटे कार्ती चिंदबरम से सीबीआई ने शुक्रवार को 7 घंटे की मैराथन पूछताछ की। सीबीआई ने कार्ती चिंदबरम से सीबीआई मुख्यालय में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान कार्ती चिंदबरम के वकील भी सीबीआई मुख्यालय में मौजूद थे। बता दें कि गुरुवार को पटियाला कोर्ट ने कार्ती चिंदबरम को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा था।

कार्ती झूठ न बोलें इसलिए सीबीआई ने अपनाया ये तरीका

कार्ती झूठ न बोलें इसलिए सीबीआई ने अपनाया ये तरीका

पूछताछ के सीबीआई अधिकारी सारे सबूतों और फाइलों के साथ मुख्यायल पर मौजूद दें। अधिकारियों ने कार्ती चिंदबरम को सबूत दिखाकर सवाल पूछे जिससे कार्ची झूठ न बोले और हर सवाल का सीधा जवाब दे। इससे पहले रिमांड के लिए सुनवाई के दौरान सीबीआई ने आरोप लगाया था कि कार्ती चिंदबरम इस पूरे केस में जानबूझकर झूठ बोलते रहे जिससे की जांच में देरी आए।

कार्ती चिदंबरम पर ये है आरोप

कार्ती चिदंबरम पर ये है आरोप

कार्ती चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने पीटर मुखर्जी और इंद्राणी मुखर्जी की आईएनएक्स मीडिया से पैसा लिया था। इंद्राणी व पीटर चाहते थे कि कार्ती अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए उन्हे कर बचाने में मदद करें। जिसके बाद इस मामले में फेरा के नियमों के उल्लंघन की जांच शुरू हुई। आरोप है कि मॉरीशस के रास्ते गलत तरीके से पैसे लिए गए।

शीना बोरा की हत्या से पहले थे हिस्सेदार

शीना बोरा की हत्या से पहले थे हिस्सेदार

वर्ष 2012 में इंद्राणी मुखर्जी ने आईएनएक्स न्यूज प्राइवेट लिमिटेड की अपनी पूरी हिस्सेदारी को बेच दिया था। जानकारी के अनुसार इस कंपनी में टेमासेक जोकि सिंगापुर सरकार की ऑर्म कंपनी है ने भी निवेश किया था। जांच एजेंसियों के पास जो दस्तावेज हैं उसके अनुसार इंद्राणी और पीटर आईएनएक्स में शीना बोरा की हत्या से कुछ दिन पहले तक हिस्सेदार थे। पीटर मुखर्जी की बेटी शीना बोरा का 24 अप्रैल 2014 को मर्डर हो गया था। जिसके बाद शीना बोरा की हत्या के आरोप में पीटर और इंद्राणी जेल में हैं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+