INX Media Case: कार्ति चिदंबरम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची सीबीआई
नई दिल्लीः पूर्व वित्तमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम को जमानत मिल चुकी है। लेकिन, अब सीबीआई इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। बता दें, दिल्ली हाईकोर्ट 23 मार्च को कार्ति चिदंबरम को जमानत दे चुका है।

सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करके कहा है कि हाईकोर्ट ने गलती से कार्ति को 23 मार्च को जमानत दे दी है। कहा गया है कि कार्ति न्याय व्यवस्था को धता बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में गए थे। वहीं, उनकी जमानत याचिका पहले से ही ट्रायल कोर्ट में लंबित पड़ी थी। सीबीआई ने पक्षपात का भी आरोप लगाया है।
एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग केस के बाद आईएनएक्स मीडिया मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। वहीं, इस केस की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पी.चिदंबरम की गिरफ्तारी पर तीन जुलाई तक रोक लगा दी थी।
बता दें, एयरसेल-मैक्सिस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर एयरसेल-मैक्सिस को FDI के अनुमोदन के लिए आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी को किनारे कर दिया। उनपर आरोप है कि एयरसेल-मैक्सिस डील में चिदंबरम ने कैबिनेट कमेटी की अनुमति के बिना ही मंजूरी दी थी।
ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि एयरसेल ने 2006 में 3500 करोड़ रुपए के FDI को लाने के लिए इजाजत मांगी थी लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन आंकड़ों को कम करके दिखाया।
यह भी पढ़ें- सपना चौधरी के कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान












Click it and Unblock the Notifications