सपना चौधरी के कांग्रेस के प्रचार पर भाजपा सांसद ने दिया विवादित बयान

हरियाणा की मशहूर रागिनी गायक और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने की अटकलों के बीच भाजपा के एक सांसद ने विवादित बयान दिया है।

नई दिल्ली। हरियाणा की मशहूर रागिनी गायक और डांसर सपना चौधरी के कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करने की अटकलों के बीच भाजपा के एक सांसद ने विवादित बयान दिया है। करनाल से भारतीय जनता पार्टी के सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा से जब सपना चौधरी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कांग्रेस में ठुमके लगाने वाले जो हैं, वो ही ठुमके लगाएंगे, ये उनको देखना है कि ठुमके लगाने हैं या चुनाव जीतना है।' भाजपा सांसद के इस बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

सुर्खियों में सोनिया से सपना की मुलाकात

सुर्खियों में सोनिया से सपना की मुलाकात

आपको बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी ने यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात को लेकर उठते सवालों के बीच सपना ने ट्वीट कर कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से मुलाकात का कांग्रेस में शामिल होने जैसा राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। सपना ने कहा कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात केवल एक शिष्टाचार भेंट थी।

लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगी सपना!

लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगी सपना!

इसके अलावा सपना चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी उन्हें पसंद हैं, इसलिए वो यहां आई हैं। उन्होंने कहा कि सबकी अपनी-अपनी पसंद होती है और उन्हें गांधी परिवार पसंद है तो है, इसमें कुछ भी अजीब नहीं है। उन्होंने कहा कि वो आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार भी कर सकती हैं।

डांस के दम पर सपना ने बनाई पहचान

डांस के दम पर सपना ने बनाई पहचान

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने अपने डांस के दम पर पश्चिम यूपी से लेकर दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान तक पहचान बनाई हुई है। सपना चौधरी रिएलिटी शो बिग बॉस में भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। सपना चौधरी के डांस विडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। इससे पहले भी उनके राजनीति में जाने की खबरें आईं थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+