Investors Conclave: मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव यूपी में कराएंगे 35,000 करोड़ रुपए का निवेश

akhilesh yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए दिल्ली में एक इंवेस्टर कॉनक्लेव आयोजित किया। जिसमें 35,000 करोड़ रूपए के 20 करार किए गए।

इस कॉनक्लेव में 7 देशों कनाडा, जर्मनी, इटली, ताइवान, नीदरलैंड, टर्की के राजदूत अपने देश के उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ मौजूद रहे। यूपी सरकार ने कंपनियों के साथ 20 करार किए। रिलायंस जियो ने 4जी नेटवर्क पर 5000 करोड़ रूपए का निवेश का करार किया। कंपनी ने ऎलान किया कि यूपी 4जी नेटवर्क वाला पहला राज्य होगा।

इसके अलावा आईटीसी समूह के साथ विभिन्न क्षेत्रों में 2,100 करोड़ रूपए के निवेश का करार किया गया। वहीं एमिटी ग्रुप ने भी यूपी सरकार के साथ 2,000 करोड़ रूपए के निवेश से राज्य में विभिन्न जगहों पर अपने कैंपस खोलने के लिए करार किया। श्री सीमेंट भी राज्य में 550 करोड़ रूपए का निवेश करेगी।

हालांकि इन करारों में ये नहीं बताया गया है कि ये परियोजनाएं कब तक क्रियान्वित की जाएंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि कॉनक्लेव को उम्मीद से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+