# intolerance: आमिर पर बरसे मनोज तिवारी..बोले माफी मांगे खान
मुंबई। एक बार फिर से असहिष्णुता के मु्द्दे पर किसी खान को माफी मांगने की बात कही जा रही है लेकिन इस बार यह खान शाहरूख नहीं बल्कि बॉलीवुड के मिस्टक परफेकनिस्ट आमिर खान हैं। आमिर खान ने कहा है कि उन्हें भी लगता है कि देश में असहिष्णुता बढ़ गई है जिसकी वजह से उनकी पत्नी किरण राव उनसे देश छोड़ने तक की बात कह चुकी है।
जिस पर एक बार फिर से राजनीति गर्मा गई है, बीजेपी सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक मनोज तिवारी ने आमिर खान को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि आमिर खान ने अपने इस बयान से भारत मां का अपमान किया और करोड़ों लोगों को तकलीफ पहुंचाई है, इसलिए अगर उन्हें सच में भारत में डर लगता है तो वे स्वतंत्र हैं वहां जाने के लिए जहां उन्हें शांति मिलती है।
अगर उनमें जरा भी देशभक्ति है, तो अपने बयान पर माफी मांगें। तिवारी ने कहा कि उन्होंने अपने फैन्स के बारे में भी नहीं सोचा, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। उनका बयान निश्चित रूप से शर्मनाक है।













Click it and Unblock the Notifications