मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने शाहरुख खान को दिया पाकिस्तान आने का न्योता
नई दिल्ली। पूरे देश में इस समय असहिष्णुता का माहौल है जिसको लेकर हमारे देश के साहित्यकार और कलाकार अवार्ड लौटा रहे हैं लेकिन अब इस मुद्दे में आतंकवादी भी शामिल हो गये हैं।
देश के इस बर्निग टॉपिक की चिंगारी तब और तेज हो गई जब मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद ने अभिनेता शाहरूख खान को पाकिस्तान आने का न्यौता दे दिया।
हाफिज सईद ने शाहरुख खान को दिया पाकिस्तान आने का न्योता
हाफिज सईद ने ट्वीट करके कहा, 'कोई भी मुस्लिम, यहां तक की शाहरुख जो मुस्लिम होने के चलते भारत में दिक्कतें और भेदभाव का सामना कर रहे हैं, उनका पाकिस्तान में रहने के लिए स्वागत है, भारत में अल्पसंख्यकों खास तौर मुस्लिमों से भेदभाव किया जा रहा है, जिससे पता चलता है कि मोदी का भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है'
We welcome Indian Intellectuals raising voice against intolerance inflicted by Hindu extremists if & whenever they come to Pakistan -2
— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedJUD01) November 3, 2015 आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने न्यूज चैनल आज तक से खास बातचीत में कहा था कि देश में थोड़ी असहिष्णुता बढ़ी है, समाज ही नहीं दुनिया के नौजवान जल्दी रिएक्ट करते हैं लेकिन अफसोस आवाजें ही नहीं नकारात्मक आवाजें ज्यादा हो गई हैं, जो कि अच्छी बात नहीं है इसलिए हमें इस सोच को बढा़वा देना चाहिए कि भारत में सारे धर्म बराबर है।













Click it and Unblock the Notifications