हिना खान से फैन ने कहा इतनी गर्मी में आपकी हॉटनेस मार डालेगी, मैं केस करूंगा, जानें एक्ट्रेस का जवाब
मुंबई, अप्रैल 16: टीवी सीरियल "ये रिश्ता क्या कहलाता है" में अक्षरा के किरदार में दर्शकों का दिल जीतने वाली हिना खान सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में एक हैं। अपने टेलीविज़न डेब्यू से ही हर घर में फेमस हुई हिना खान ने 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' में रियलिटी शो के बाद एक्ट्रेस की फैन फालोइंग बहुल बढ़ गई है। बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन पर सबसे अधिक कमाने वाली हिना खान को उनके एक फैन ने कहा है कि उन पर वो केस करने जा रही हैं जिस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला ....

हिना खान की हॉटनेस के दीवानें हुए फैन
इसमें कोई शक नहीं है कि अभिनेत्री की खूबसूरती और हॉटनेस लोगों का दम निकाल देती है। हिना खान आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर बिकनी, ब्रालेट और बॉडीकॉन ड्रेसेज में अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ करते रहते हैं लेकिन उनके एक फैन ने उनके खिलाफ केस करने की बात कही है।

हिना खान से फैन ने कहा इतनी गर्मी में आपकी हॉटनेस मार डालेगी, मैं केस करूंगा,
दरअसल, हिना खान ने "आस्क मी एनीथिंग" सेशन अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए रखा था। जिसमें उन्होंने बेबाकी से अपने फैंस के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। इस सेशल के बीच हिना खान के एक फैन ने कहा मैं आपके ऊपर केस करूंगा कि इतनी गर्मी में आपकी हॉटनेस हमें मार डालेगी।

जानें हिना खान का जवाब
फैन के केस करने की बात सुनकर हिना खान जोर से हंस पड़ी और उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया फिर कर दीजिए। एक्ट्रेस का ये जवाब सुनकर उनके फैंस और दीवाने हो गए और एक्ट्रेस की खूबसूरती और हॉट लुक की जमकर तारीफ की। इसमें कोई शक नहीं है कि अभिनेत्री अपनी "हॉटनेस" से फैंस को दीवाना बना देती है।

हिना खान के डेब्यू सीरियल के पूरे हुए 12 साल, क्या बोलीं एक्ट्रेस
हिना ने हाल ही में मालदीव में छुट्टियां बिताते हुए बैक-टू-बैक हॉट फोटोज शेयर की थी जिससे इंटरनेट पर सनसनी फैल गई थी। ये फोटोज जमकर वायरल हूईं थी। बता दें पिछले साल हिना के शो "ये रिश्ता क्या कहलाता है" को 12 साल पूरे हुए। हिना खान का कहना है कि भूमिका के लिए उन्हें मिली प्रतिक्रिया अभी भी उन्हें खुशी देती है। हिना याद करती हैं, "ये रिश्ता क्या कहलाता है 'और अक्षरा की जिंदगी में आने के बाद, इसने मेरे आसपास की चीजों को जरूर बदल दिया।" हिना ने शेयर किया, "लोगों ने मुझे इस शो और किरदार के साथ इतनी मजबूती से जोड़ा कि यह हर घर में एक नाम बन गया। मुझे इस भूमिका के लिए प्यार, सराहना और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।












Click it and Unblock the Notifications