CAA पर बवाल, गाजियाबाद-लखनऊ समेत कई शहरों में इंटरनेट सेवा बंद

Recommended Video

    CAA पर बवाल, Ghaziabad,Lucknow समेत कई शहरों में Internet Sefrvices बंद | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यूपी के कई जिलों में एतिहात के तौर पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है। यूपी सरकार ने गाजियाबाद, प्रयागराज और लखनऊ के कुछ इलाकों में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने का फैसला लिया गया है। प्रयागराज में इंटरनेट सेवा शुक्रवार सुबह दस बजे तक सस्‍पेंड रहेगी। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़ जिलों में इंटरनेट सेवाएं शुक्रवार आधी रात तक के लिए बंद कर दी गई हैं।

     इंटरनेट सर्विस 24 घंटे के लिए बंद

    इंटरनेट सर्विस 24 घंटे के लिए बंद

    गाजियाबाद के डीएम की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि, मोबाइल कंपनियों जिले के शहरी व ग्रामीण इलाके में इंटरनेट सर्विस 24 घंटे के लिए बंद कर दें। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के कुछ इलाके में भी गुरुवार को कुछ जगहों पर इंटरनेट सर्विस ठप कर दी गई थी ताकि किसी प्रकार की अफवाह फैलने से रोका जा सके। असामाजिक तत्वों द्वारा जिले की कानून-व्यवस्था भंग करने, सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

    लखनऊ में 21 दिंसबर दोपहर तक सेवाएं बंद

    लखनऊ जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, जिले के कुछ इलाकों में तनाव को देखते हुए इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप 21 दिंसंबर दोपहर 1 बजे तक के लिए बंद की गई हैं। इसके लिए देर रात तक जिन इलाकों में इंटरनेट बंद किए जाएंगे वहां के उपभोक्ताओं को मैसेज भी मिल जाएगा। एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की इंटरनेट सेवाएं कई इलाकों में बंद हो गई हैं। रात 10 बजे डीएम अभिषेक प्रकाश ने इस मामले में अधिकारियों के साथ बैठक करके मोबाइल आपरेटरों से कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाओं को बंद कराने का आदेश दिया।

    कई जगहों पर परीक्षाएं रद्द

    कई जगहों पर परीक्षाएं रद्द

    वहीं, बरेली के जिला प्रशासन ने आदेश में कहा है कि गुरुवार रात 11 बजे से छत्तीस घंटे के लिए बरेली में इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी। बताया जा रहा है कि सांप्रदायिक शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर नफरत फैलाने वाले संदेशों से बचने के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनज़र लखनऊ, बुन्देलखण्ड और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी अगले आदेश तक रद्द कर दी गयी हैं। ये परीक्षाएं शुक्रवार 20 दिसंबर से शुरू होनी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+