Video: योग दिवस से पहले ITBP 'हिमवीर' ने बर्फ से ढके हिमालय पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग
Video: योग दिवस से पहले ITBP'हिमवीर' ने बर्फ से ढके हिमालय पर 15,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के कई अधिकारियों ने उत्तराखंड हिमालय में 15,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। आईटीबीपी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर योग करते इन हिमवीरों की तस्वीरें और वीडियो शेयर की गई हैं। योग सत्र में भाग लेने वाले आईटीबीपी कर्मियों का एक वीडियो शुक्रवार (29 अप्रैल) को आईटीबीपी के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीर आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के तत्वावधान में उत्तराखंड हिमालय में 15,000 फीट बर्फ की स्थिति में योग कर रहे हैं।''
वहीं इनकी योग करते तस्वीरों को साझा करते हुए आईटीबीपी ने लिखा, ''उत्तराखंड हिमालय में 15,000 फीट पर 'योग अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में आईटीबीपी कर्मियों द्वारा योग किया जा रहा है। इन चार शेयर की तस्वीरों में आईटीबीपी कर्मी अलग-अलग योग मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं।
इसी तरह का योग सत्र आईटीबीपी कर्मियों द्वारा विशाखापत्तनम और लद्दाख में भी पहले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए, आईटीबीपी ने कहा, "आंध्र प्रदेश के भीमिली सी बीच विशाखापत्तनम में 56 वीं बटालियन आईटीबीपी के हीमवीर द्वारा 'योग अमृत महोत्सव' के तत्वावधान में अधिकारी योग कर रहे हैं।''
बता दें कि साल 2015 से, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में 21 जून को मनाया जाता है। हर साल, इस दिन, लोग योग स्टूडियो या अन्य सांप्रदायिक स्थानों जैसे स्थान पर इकट्ठा होते हैं और एक साथ योग करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications