पूरी दुनिया में धूमधाम से मनाया गया योग दिवस
नई दिल्ली, 21 जून। भारत सहित पूरे विश्व में आज (21 जून) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम 'कल्याण के लिए योग' यानी कि 'Yoga for wellness' रखी गई है। बीते साल की तरह इस बार भी योग दिवस को कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर सेलिब्रेट किया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत के ऋषियों ने भारत के जब भी स्वास्थ्य की बात की है तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है, इसलिए योग में फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ पर जोर दिया गया है।'

योग दिवस संबंधी लेटेस्ट अपडेट पढ़ें यहां...
यह भी पढ़ें: Yoga Day 2021: सिर्फ मोदी नहीं, किरण रिजिजू से केजरीवाल तक, देश के ये 10 नेता फिट रहने के लिए करते हैं योग

















Click it and Unblock the Notifications