Union Budget 2024: घरेलू पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, लक्षद्वीप सहित अन्य द्वीपों के लिए परियोजनाएं होंगी शुरू
Union budget 2024: देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयारत है। हाल ही में 02 जनवरी को पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसके बाद अचानक से वहां पर्यटन में बूम आ रहा है। इसी के तहत अंतरिम बजट में घरेलू पर्यटन को बढ़ाने पर फोकस किया गया है। मोदी सरकार लक्षद्वीप सहित अन्य द्वीपों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए परियोजनाएं शुरू करेगी।
अंतरिम बजट में लक्षद्वीप समेत देश के समुद्र तटों को पत्तन-मार्ग (Port Route) से जोड़ने का ऐलान किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि लक्षद्वीप सहित दूसरे द्वीपसमूहों में पर्यटन अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्च) को बढ़ावा दिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे-समुद्र मार्ग को भी जोड़ने पर जोर रहेगा। पर्यटन केंद्रों के विकास में तेजी लाएंगे। पर्यटन सेक्टर में विकास तेज हो रहा है। इसी के साथ पर्यटन क्षेत्र में विदेशी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर में 11 फीसदी ज्यादा खर्च किया जाएगा।
3 प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं- 1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर, 2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर, 3) हाई ट्रैफिक डेन्सिटी कॉरिडोर शामिल है। मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है।"
जानिए बजट से जुड़ी बड़ी बातें
- स्टार्टअप के लिए टैक्स छूट एक साल के लिए बढ़ा दी गई है
- सरकार मध्यम वर्ग के लिए आवास योजना लाएगी।
- केंद्र सरकार ने 2 करोड़ और घर बनाने का लक्ष्य है।
- तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का नया टारगेट।
- सोलर प्रक्रिया अपनाने से मुफ्त बिजली मिल सकेगी।
- 40 हजार रेलवे डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा
- सर्वाइकल कैंसर से निपटने के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
- सभी आशा वर्कर, आंगनवाडी वर्कर आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आएंगे।
- 390 यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है।












Click it and Unblock the Notifications