इंस्टाग्राम से हट गया ये काम का फीचर, अब नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल
नई दिल्ली। सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम दिन प्रतिदिन लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। चाहे सेलिब्रिटी हों या फिर आम लोग हर कोई इस एप को इस्तेमाल कर रहा है। इसे फेसबुक के मुकाबले ज्यादा तारीफ मिल रही है, जिसका कारण है इसपर मिलने वाले अद्भुत फीचर।

जिसमें फोटो एडिटिंग से लेकर खास कैप्शन तक हर तरह की सुविधा उपलब्ध होती है। लेकिन फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी इंस्टाग्राम ने एक जरूरी फीचर हटा दिया है। ये फीचर अब किसी के भी फोन में नजर नहीं आ रहा है। हम बात कर रहे हैं एक्टिविटी फीड से फॉलोइंग टैब के हटने की।

एक्टिविटी फीड
बता दें फोटो और वीडियो शेयर करने वाले इस मशहूर प्लैटफॉर्म की एक्टिविटी फीड से इस बात का पता चलता है कि आपके दोस्तों को कौन सी पोस्ट पसंद आ रही हैं और वो कौन सी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही इस बात का भी पता चलता है कि दोस्त किसे फॉलो कर रहे हैं।

पूरी तरह हट जाएगा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते के अपडेट के साथ ये फीचर एप से पूरी तरह हट जाएगा। इंस्टाग्राम के हेड ऑफ प्रोडक्ट विशाल शाह का कहना है कि इस टैब को सादगी के चलते हटाया जा रहा है।

फॉलो टैब को लॉन्च किया था
उन्होंने कहा कि इंस्टाग्राम ने साल 2011 में एक शुरुआती फीचर के तौर पर इस फॉलो टैब को लॉन्च किया था। हाल ही में कंपनी ने विश्व स्तर पर रिस्ट्रिक्ट नाम का एक नया मोड भी शुरू किया है। जो लोगों की ऑनलाइट अपराध से बचाने में मदद करता है। यानी अगर कोई शख्स आक्रामक पोस्ट डालता है, किसी को धमकी देता है या फिर अपमानजनक कमेंट करता है, तो ऐसे लोगों को इस फीचर के जरिए रोका जा सकता है।

ये नया फीचर जुड़ा
इंस्टाग्राम ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर भी जोड़ा है। यानी इस फीचर के साथ लोग स्टोरीज को म्यूजिक के साथ डाल सकते हैं। लोग स्टोरीज वाले विकल्प पर जाकर म्यूजिक स्टीकर्स का चुनाव कर सकते हैं। साथ ही वह अन्य क्रिएटिव टूल पर जाकर भी गानों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नए फिल्मों के गाने
अब स्टोरीज में केवल तस्वीरें ही नहीं बल्कि यूजर्स वीडियो, मैसेज और पोस्ट को भी शेयर कर सकते हैं। बता दें भारत में भी लोग म्यूजिक फीचर के आने के बाद से अपनी स्टोरीज में नए फिल्मों के गानों को जोड़ सकते हैं।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications