इंस्टाग्राम पर होगा बड़ा बदलाव, रील्स में Tiktok Video नहीं, चलेगा ओरिजिनल कंटेंट

नई दिल्ली, 22 अप्रैल। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अपने यूजर के लिए एक बड़ा बदलाव करने जा रहा है। यह बदलाव आपको इंस्टा रील में देखने को मिलेगा। अभी तक आपको इंस्टा रील में दूसरे प्लेटफॉर्म पर बने वीडियो ढेर सारी मात्रा में मिल रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इंस्टाग्राम ऐसे कंटेंट को अब और एंटरटेन नहीं करेगा। इंस्टाग्राम की योजना प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देने की है।

ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा

ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा

इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने घोषणा की है कि प्लेटफॉर्म पर अब ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा दिया जाएगा। एक वीडियो मैसेज में मोसेरी ने कहा प्लेटफॉर्म के उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि इसका क्रेडिट उन लोगों को जाए जो इसके हकदार हैं।" मोसेरी के बयान का सीधा मतलब है कि इंस्टाग्राम अब यह सुनिश्चित करने के उपाय कर रहा है कि यूजर और क्रिएटर कहीं और बन बन चुके कंटेंट को इसके प्लेटफॉर्म पर न डालें। मोसेरी ने इस बारे में खासतौर पर रील में दिखने वाले टिकटॉक वीडियो का जिक्र किया है।

टिकटॉक वीडियो पर कड़ी नजर

टिकटॉक वीडियो पर कड़ी नजर

टिकटॉक पर 2020 की शुरुआत में भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि अभी भी ब्रिटेन, अमेरिका, आस्ट्रेलिया समेत कई प्रमुख बाजारों में यह उपलब्ध है। टिकटॉइन अपने छोटे वीडियो के लिए बहुत मशहूर है। वर्टिकल वीडियो होने के चलते टिकटॉक यूजर वहां बने वीडियो को इंस्टाग्राम पर फिर से ठेल देते हैं। दिक्कत ये है कि टिकटॉक के वीडियो में वाटरमार्क होता है जिससे यह पता चल जाता है कि यह टिकटॉक का वीडियो है। जाहिर है अगर वाटरमार्क होगा तो यह इंस्टाग्राम के पेज पर टिकटॉक का मुफ्त प्रचार हो गया।

इंस्टा एल्गोरिदम करेगा रीसाइकल कंटेंट की पहचान

इंस्टा एल्गोरिदम करेगा रीसाइकल कंटेंट की पहचान

हालांकि एडम मोसेरी ने यह नहीं बताया है कि इंस्टाग्राम की दूसरे प्लेटफॉर्म पर बने वीडियो से निपटने के लिए क्या रणनीति है लेकिन जानकार बताते हैं कि ये ज्यादातर एल्गोरिदम से संबंधित होगा। यह शॉर्ट वीडियो पर टिकटॉक वाटरमार्क को पहचान कर उसे चिह्नित करेगा।

खुद से बनाए कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

खुद से बनाए कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा

इंस्टाग्राम का प्लान क्या है यह मोसेरी के आगे की बात से पता चलता है जिसमें वह कहते हैं कि अगर आप एकदम शुरू से कोई चीज बनाते हैं तो आपको किसी और से मिली चीज को शेयर करने से ज्यादा क्रेडिट मिलना चाहिए। वो कहते हैं कि हम रीपोस्ट की गई सामग्री की तुलना में ओरिजिनल कंटेंट को अधिक महत्व देने की दिशा में और अधिक प्रयास करने जा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर आएगा नया फीचर

इंस्टाग्राम पर आएगा नया फीचर

हालाँकि इसमें थर्ड-पार्टी एडिटिंग एप के साथ बनाए गए वीडियो का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन इंस्टाग्राम अपने इन-एप टूल्स के साथ बनाई गई रील्स को महत्व देगा। ध्यान देने वाली बात है कि फरवरी 2021 में इंस्टाग्राम ने ऐसी ही घोषणा की जिसमें इसके प्रवक्ता देवी नरसिम्हन ने कहा था कि इंस्टाग्राम एल्गोरिदम प्लेटफॉर्म पर टिकटॉक वॉटरमार्क वाली रील्स को बढ़ावा नहीं देगा।

इसके साथ ही इंस्टाग्राम एक नया फीचर भी ला रहा है। यह टूल उपयोगकर्ताओं को न केवल उनकी फोटो पोस्ट पर ब्रांड को टैग करने देगा, बल्कि उत्पादों के लिंक भी जोड़ देगा। अमेरिका में पहले ही इसे शुरू किया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+