दुनियाभर में इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर हुआ ठप, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन
दुनियाभर में इंस्टाग्राम और फेसबुक का सर्वर हुआ ठप, सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन
नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक( Instagram and Facebook) का सर्वर डाउन हो गया है। फेसबुक और इंस्टाग्राम का सर्वर कुछ घंटों के लिए डाउन हुआ तो यूजर्स ट्वटर के जरिए अपनी नाराजगी जताने लगे। पूरी दुनिया में इनके यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्वर डाउन होने के चलते यूजर्स अपना सोशल मीडिया अकाउंट्स लॉग इन नहीं कर पा रहे थे। ना तो अकाउंट लॉगइन हो पा रहा था और न ही न्यूज फीड लोड हो रहा था।

रात करीब 11 बजे से फेसबुक और इंस्टाग्राम के लॉगइन और न्यूज फीड में समस्या आ गई । सर्वर डाउन होने की वजह से दुनिया भर के देश के साथ-साथ भारत में भी यूजर्स एड्रॉयड और iOS प्लैटफॉर्म पर इंस्टाग्राम और फेसबुक ऐक्सेस नहीं कर पा रहे थे। हालांकि घंटे-डेढ़ घंटे के बाद ये समस्या खत्म हो गई।
फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने के बाद ट्विटर पर यूजर्स के रिएक्शन आने लगे। ट्विटर पर #instagramdown और #facebookdown ट्रेंड करने लगा। एक यूजर ने लिखा कि ट्विटर का आविष्कार ही इसीलिए हुआ है ताकि फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन होने पर यहां उसकी पुष्टि की जा सके।












Click it and Unblock the Notifications