INS Brahmaputra: एक तरफ झुका 'ब्रह्मपुत्र', नाविक भी लापता, आग से नेवी का युद्धपोत को कितना नुकसान?

भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र (INS Brahmaputra) में एक दिन पहले हुई आग की घटना के चलते बहुउद्देश्यीय युद्धपोत को नुकसान हुआ। इसको लेकर नेवी ने ताजा अपडेट में कहा है कि युद्धपोत एक तरफ झुक गया है। घटना को लेकर नौसेना की हवाले से कहा गया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पिछले हफ्ते रविवार यानी 21 जुलाई 24 की शाम नौसेना के फ्रिगेट आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग गई। यह हादसा तब हुआ जब ये युद्धपोत मुंबई में नौसेना के डॉकयार्ड में थी। यह घटना रविवार शाम को घटित हुई। हालांकि, बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा पाया गया।

INS Brahmaputra fire

दरअसल, हादसे के वक्त युद्धपोत की मरम्मत की जा रही थी। जहाज के चालक दल द्वारा नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई बंदरगाह के अन्य जहाजों के अग्निशामकों की मदद ली गई। आग बुझाने का रातभर प्रयास जारी रहा, सुबह स्थिति पर काबू पाया गया।

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन युद्धपोत एक तरफ झुक गया है। नेवी के आधिकारिक बयान में आगे कहा गया कि सीनियर नाविक अभी भी लापता है, बाकी सभी का पता लगा लिया गया है। नौसेना का घटना को लेकर जांच के आदेश जारी किए हैं।

नौसेना ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र एक ओर झुक गया है। तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधी स्थिति में नहीं लाया जा सका। सीधा करने की प्रयास में जहाज की बर्थ के साथ-साथ युद्धपोत के आकार में बदलाव दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+