Video: परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिहंत ने छुई नई सफलता, पीएम मोदी ने कहा दुश्मनों के लिए अब चुनौती
नई दिल्ली। परमाणु क्षमता से लैस भारत की पहली परमाणु पनडुब्बी ने सोमवार से ऑपरेशनल हो गई है। इस पनडुब्बी ने सफलतापूर्वक पहली बार गश्त को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडियन नेवी को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा, 'आईएनएस अरिहंत राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने की तरफ पहला कदम है। देश के दुश्मनों के लिए यह एक खुली चुनौती है।' पीएम मोदी ने इस मौके पर आईएनएस अरिहंत के क्रू से बात की और उन्हें संबोधित करते हुए ही उन्होंने ये बातें कहीं।

ब्लैकमेल करने वालों को मिलेगा करारा जवाब
पहली गश्त को सफलतापूर्वक करने के साथ ही आईएनएस अरिहंत ने देश के परमाधु चक्र को भी पूरा कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आईएनएस अरिहंत की सफलता ने धनतेरस के त्यौहार को और खास बना दिया है। पीएम मोदी ने कहा जो लोग परमाणु ताकत के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं, उनके लिए परमाणु बचाव ही आज की जरूरत है। पीएम मोदी ने कहा कि आईएनएस अरिहंत अपनी पहली गश्त को सफलतापूर्वक पूरा करके वापस लौटी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया और लिखा, यह हमारे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।' उन्होंने लिखा, 'अपने नाम के मुताबिक ही आईएनएस अरिहंत 130 करोड़ भारतीयों को बाहरी खतरे से बचाएगी और क्षेत्र में शांति का माहौल बनाएगी।' पीएम मोदी ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'आज का दिन एतिहासिक है क्योंकि यह परमाणु चक्र को सफलतापूर्वक पूरा करता है। भारत का परमाणु त्रिचक्रीय घेरा दुनिया की शांति और स्थिरता के लिए अहम हिस्सा होगा।'
WATCH: Prime Minister Narendra Modi addresses the crew of INS Arihant which returned from its first deterrence patr… https://t.co/z7wx4rLWnA
— ANI (@ANI) November 5, 2018
Dhanteras gets even more special!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2018
India’s pride, nuclear submarine INS Arihant successfully completed its first deterrence patrol!
I congratulate all those involved, especially the crew of INS Arihant for this accomplishment, which will always be remembered in our history. pic.twitter.com/tjeOj2cBdX












Click it and Unblock the Notifications