भीड़ कम करने को उंगली पर स्याही लगाकर मिल रहे बैंक से नए नोट

मंगलवार सुबह जब लोग बैंकों में पहुंचे तो उनके 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के बाद उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगाया गया।

नई दिल्ली। अगर आप आज बैंकों में अपने पुराने नोट बदलने के लिए जा रहे हैं तो आपकी उंगली पर स्याही का नीला निशान लगाया जाएगा। वित्त सचिव के निर्देश के बाद बैंकों में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है।

ink on finger

मंगलवार सुबह जब लोग बैंकों में पहुंचे तो उनके 500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के बाद उनकी उंगली पर स्याही का निशान लगाया गया। इससे पुराने नोट बदलने के लिए जल्दी-जल्दी लाइन में लगने वाले लोगों पर रोक लगने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि सोमवार को वित्त सचिव शक्तिकांतदास ने कहा था कि अब बैंक में पैसे जमा करने और निकालने जाने वालों की उंगली पर स्याही लगाई जाएगी।

यह स्याही वैसी ही होगी जैसी चुनाव के समय लोगों की उंगली में लगाई जाती है।

शक्तिकांतदास ने कहा था कि कई लोग कालाधन को सफेद करने का रैकेट चला रहे हैं, लोग अपने लोगों को बैंको में पैसा डालने के लिए भेज रहे हैं। ऐसे में एक ही व्यक्ति कई बार बैंक पहुंच रहा है जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस समस्या से निजात पाने के लिए सरकार ने उन लोगों की उंगली में स्याही लगाने का फैसला लिया है जिससे कि एक ही व्यक्ति कई बार बैंक में पैसा जमा करने और निकालने नहीं आए।

उन्होंने कहा कि सभी जनधन खातों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, इन खातों में अगर सही पैसा डाला जा रहा है तो उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह अपने खाते में दूसरों को पैसा डालने की अनुमति नहीं दें जिससे की कालाधन को सफेद किया जा सके।

शक्तिकांतदास ने कहा कि जनधन खातों में 50 हजार रुपए जमा करने की सीमा है। ऐसे में उन लोगों ध्यान रखना चाहिए कि वह अपने खाते में दूसरों का पैसा नहीं डालें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+