'70 घंटे के काम में क्या बुराई, युवा करें जमकर मेहनत', नारायण मूर्ति ने फिर दोहराई अपनी बात
Infosys Co-Founder Narayana Murthy: इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने युवा भारतीयों में मजबूत कार्य नैतिकता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विकास को गति देने और रोजगार सृजन में उद्यमशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला और साथ ही एक बार फिर से 70 घंटे काम करने के अपने बयान को सही ठहराया।
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता की यात्रा के दौरान बोलते हुए, उन्होंने कोलकाता को सबसे ज्यादा सुसंस्कृत शहर बताया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि "इंफोसिस में, मैंने कहा था कि हम अपनी तुलना सर्वश्रेष्ठ वैश्विक कंपनियों से करेंगे। एक बार जब हम अपनी तुलना सर्वश्रेष्ठ कंपनियों से करेंगे, तो मैं आपको बता सकता हूँ कि हम भारतीयों के पास करने के लिए बहुत कुछ है। हमें अपनी आकांक्षाएँ ऊँची रखनी चाहिए क्योंकि 800 मिलियन भारतीयों को मुफ़्त राशन मिलता है, जिसका अर्थ है कि वे गरीबी में हैं। अगर हम कड़ी मेहनत करने को तैयार नहीं हैं, तो कौन करेगा?"
हमें कड़ी मेहनत करनी होगी:नारायण मूर्ति
उन्होंने 70 घंटे के कार्य सप्ताह के बारे में अपने बयान को सही ठहराया है। मूर्ति ने कहा कि युवाओं को यह समझने की जरूरत है कि "हमें कड़ी मेहनत करनी होगी और भारत को नंबर एक बनाने की दिशा में काम करना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications