बिना बैठक के ही बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, RTI में खुली महाराष्ट्र सरकार की पोल, अधिकारी की छुट्टी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार की पोल खुलने के बाद सरकार ने जानकारी देने वाली अधिकारी को निलंबित कर दिया। RTI के जरिए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर महाराष्ट्र सरकार की पोल खुल गई। सूचना के अधिकारी के तहत मिली जानकारी के मुताबिक मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्‍व वाले एक पैनल ने बिना कोई बैठक किए बुलेट ट्रेन परियोजना को मंजूरी दी थी। बुलेट ट्रेन परियोजना की मंजूरी के लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया था। इस जानकारी को देने वाले सूचना अधिकारी को सरकार ने निलंबित कर दिया है।

 Info Officer Suspended After RTI Shows Fadnavis-led Panel Cleared Bullet Train Project Without Meeting

जानकारी के मुताबिक आरटीआई कार्यकर्ता जीतेंद्र घडगे ने एक आरटीआई दायर कर बुलेट ट्रेन की मंजूरी के बारे में जवाब मांगा था। इस पर सूचना अधिकारी सारंगकुमार पाटिल ने जानकारी दी कि बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए बनाई गई फडणवीस के नेतृत्व वाली समिति ने बिना किसी बैठक के ही परियोजना को मंजूरी दे दी। अब सरकार ने सारंगकुमार पाटिल को गलत जानकारी देने के आरोप में निलंबित कर दिया है। महाराष्ट्र गृह विभाग मामले की जांच कर रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने दावा किया है कि उपसमिति ने वास्तव में कई बैठक की हैं और मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी भी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+