डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित लोगों में संक्रमण का स्तर होता है 300 गुना अधिक- शोध

जब किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पहली बार देखे जाते हैं तो कोविड-19 के मूल संस्करण की तुलना में घातक डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण का स्तर 300 गुना अधिक होता है।

नई दिल्ली, 24 अगस्त। दक्षिण कोरिया द्वारा किए गए एक अध्ययन में सामने आया है कि जब किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पहली बार देखे जाते हैं तो कोविड-19 के मूल संस्करण की तुलना में घातक डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित व्यक्ति में संक्रमण का स्तर 300 गुना अधिक होता है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम एजेंसी (केडीसीए) ने मंगलवार को कहा कि यह दर समय के साथ कम होती गई। यह चार दिनों में 30 गुना और 9 दिनों में 10 गुना से अधिक और 10 दिनों के बाद यह अन्य वेरिएंट से होने वाले संक्रमण के स्तर के समान हो जाती है।

delta variant

दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के उच्च स्तर का मतलब है कि वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में अधिक आसानी से फैलता है, और व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत तक आ जाती है। उन्होंने आगे कहा कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि डेल्टा वेरिएंट 300 गुना अधिक संक्रामक है...हमें लगता है कि इसका ट्रांसमिशन रेट अस्फा वेरिएंट से 1.6 गुना और वायरस के मूल वेरिएंट से लगभग 2 गुना अधिक है। डेल्टा वेरिएंट पहली बार भारत में पाया गया था, जबकि अल्फा वेरिएंट पहली बार ब्रिटेन में मिला था। डेल्टा वेरिएंट के प्रसार से बचने के लिए केडीसीए ने लक्षण दिखाई देने पर जल्द से जल्द टेस्ट कराने और लोगों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कैसे बढ़ाएँ बच्चों में इम्यूनिटी

दक्षिण कोरिया द्वारा किये गए इस अध्ययन में डेल्टा वेरिएंट से संक्रमित 1,848 लोगों और 22,106 ऐसे लोगों को शामिल किया गया जो अन्य वेरिएंट से संक्रमित थे। साउथ कोरिया में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,509 नए मामले सामने आये, ताजा मामलों के बाद देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 239,287 हो गए है, जबकि इस वायरस के कारण देश में अभी तक 2,228 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण कोरिया कि 52 मिलियन आबादी में से 51.2 प्रतिशत आबादी को कोरोना की सिंगल डोज, जबकि 23.9 प्रतिशत आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+