मां को आई नींद तो पांच दिन का मासूम अस्पताल से लापता, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
नई दिल्ली। मुंबई के एक अस्पताल में नवजात बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां महज पांच दिन के बच्चे का कथित रूप से अपहरण हो गया है। घटना के बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम तकरीबन पांच बजे की है जब मध्य मुंबई में नगर निकाय द्वारा संचालित नायर अस्पताल के वार्ड नंबर सात में बच्चा लापता हो गया है। बच्चे की मां शीतल साल्वी को नींद आ गई थी, लेकिन जब वह नींद से जागी तो बेड से बच्चा गायब था। जिसके बाद महिला ने अस्पताल के कर्मियों को इस बात की जानकारी दी।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई करतूत
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब अस्पताल के कर्मचारियों ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो उसमे साफ हुआ कि मासूम बच्चे को एक महिला अपने बैग में रखकर अस्पताल से बाहर ले जा रही है। कैमरे में महिला की उम्र तकरीबन 40 वर्ष के आसपास दिखती है। पुलिस ने इस मामले में अग्रीपाडा थाने में मामला दर्ज कर लिया है।

बच्ची सकुशल वापस मिली
बच्चे की तलाश में पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी और देर रात बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस को देर रात इस बात की खबर मिली कि सांताक्रूज के एक अस्पताल में बच्चा है। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे के पिता को बुलाया और पिता ने बच्चे की पहचान कर ली। बच्चा वापस मिलने से परिवार में खुशी की लहर है। अस्पताल प्रशासन पर परिवार ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बच्चे के मामा ने आरोप लगाया कि आखिर कैसे इतने सारे सुरक्षा गार्ड, नर्स, डॉक्टर के बावजूद बच्चे का अपहरण हो गया।

अस्पताल की डॉक्टर ने की थी आत्महत्या
बता दें कि इससे पहले भी यह अस्पताल विवादों में आया था, जब यहां काम करने वाली डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर तड़वी ने सीनियर डॉक्टरों पर आरोप लगाया था कि उसके साथ दलित होने की वजह से भेदभाव किया गया। सीनियर डॉक्टरों की प्रताड़ना से परेशान लड़की ने आत्महत्या कर ली थी।
-
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम?












Click it and Unblock the Notifications