पैसों के लिए नवजात को मां से छीनकर नचाने लगे किन्नर, अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ी और फिर....
कोलकाता। पश्चिम बंगाल से नवजात की मौत से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां झारग्राम में तीन किन्नरों ने इस नवजात को उसकी मां की गोद से छीन लिया और जबरन नचाने लगे। इन्होंने पैसे भी मांगे। इस बात की जानकारी पुलिस ने दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्तर शिल्डा इलाके में रहने वाले चंदन खिलर नामक शख्स के घर जो जुड़वां बेटों ने जन्म लिया था। इनमें से एक बच्चे को दिल से संबंधित परेशानी थी, जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती था।

परिजनों से 12 हजार रुपये मांगे
जन्म के 20 दिन बाद बच्चा अस्पताल से छुट्टी के बाद घर लौटा था। तभी घर पर तीन किन्नर भी पहुंच गए। इन्होंने यहां आकर 12 हजार रुपये मांगे और इनकार करने पर परिजनों को अपशब्द कहे। पुलिस के मुताबिक पैसे ना पाकर किन्नरों ने बच्चे को उसकी मां की गोद से छीन लिया और नचाने लगे। जिसके बाद परिवार ने जैसे-तैसे 2 हजार रुपये दिए। लेकिन इस दौरान बच्चे की हालत बिगड़ने लगी और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तीनों किन्नर पुलिस हिरासत में हैं
इस खबर के फैलते ही पड़ोसियों ने किन्नरों को घेर लिया, ताकि वो वहां से भाग ना सकें। इसके बाद पुलिस ने तीनों को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों किन्नरों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जब किन्नर बच्चे को नचा रहे थे, तब वो नीचे गिर गया था। ये तीनों शुक्रवार सुबह 9.30 बजे यहां पहुंचे थे।

बच्चे के पिता ने क्या कहा?
बच्चे के पिता ने कहा, 'तीन किन्नरों ने हमारे घर का दरवाजा खोला और 12 हजार रुपये मांगे। वो हमारे जुड़वां बेटों के साथ नाचना चाहते थे। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। लेकिन वो नहीं माने। मैंने उन्हें 2 हजार रुपये दिए। मैंने उनसे गुजारिश करते हुए कहा कि मेरे बच्चों को नचाना छोड़ दो और हमारे घर से जाओ। लेकिन वो नहीं माने और बच्चों को नचाने लगे। तभी एक बच्चे की तबीयत बिगड़ने लगी। मैं उसे स्थानीय अस्पताल लेकर गया लेकिन वहां से डॉक्टरों ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। तभी उसकी मौत हो गई।'
-
West Bengal: बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 23 पदों से दिया इस्तीफा, आखिर क्या है प्लान? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग












Click it and Unblock the Notifications