बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
पुणे, 12 फरवरी: पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज का शनिवार को निधन हो गया। बजाज ऑटो के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज ने 83 साल की उम्र में अंतिम सास ली। जानकारी के मुताबिक राहुल बजाज पिछले कई सालों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ाई लड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोपहर 2.30 बजे अंतिम सांस ली।

Recommended Video
बजाज ग्रुप ने अपने एक बयान इस घटना की जानकारी देते हुए कहा, 'बड़े दुख के साथ इस बात की सूचना दी जा रही है कि स्व. रूपा बजाज के पति और राजीव/दीपा, संजीव/शेफाली और सुनैना/मनीष के पिता राहुल बजाज का निधन शनिवार दोपहर को हो गया।'
राहुल बजाज को निमोनिया था और हार्ट की भी समस्या थी। रूबी हॉल क्लिनिक के चेयरमैन डॉ. परवेज ग्रांट ने बताया कि उद्योगपति राहुल बजाज का आज दोपहर 2:30 बजे पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में निधन हो गया। उनका पिछले एक महीने से हार्ट और फेफड़ों से संबंधित समस्याओं का इलाज चल रहा था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।
बता दें कि 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 40 साल से ज्यादा बजाज ग्रुप के चेयरमैन के रूप में कार्य किया। राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था और वर्तमान में फर्म के चेयरमैन एमेरिटस थे। उनको साल 2001 में तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। बजाज ने राज्यसभा सांसद के रूप में भी काम किया है।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पद्म भूषण से सम्मानित उद्योगपति राहुल बजाज के अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने की घोषणा की।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति ने लिखा कि राहुल बजाज के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके करियर ने देश के कॉर्पोरेट क्षेत्र के उदय और जन्मजात ताकत को दर्शाया। उनके निधन से उद्योग जगत में एक खालीपन आ गया है। उसके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।
नितिन गडकरी ने जताया शोक
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "यशस्वी उद्योजक, समाजसेवी और बजाज के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। पद्म भूषण से सम्मानित राहुल जी से मेरे अनेक वर्षों से व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। विगत पांच दशकों से बजाज ग्रुप का नेतृत्व करने वाले राहुल जी का उद्योग जगत में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को संबल दे।"
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications