Industrial corridors की 7725 करोड़ की योजना को मंजूरी, अमित शाह बोले- इससे 2.8 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Industrial corridors की 7725 करोड़ की योजना को मंजूरी, अमित शाह बोले- इससे 2.8 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

Industrial corridors worth ₹7725 crores: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार 30 दिसंबर को औद्योगिक शहरों के विकास के लिए 7,725 करोड़ रुपए की Industrial corridors योजना को मंजूरी दे दी है। बुधवार को पीएम मोदी की कैबिनेट द्वारा लिए गए इस फैसले से आने वाले समय में तीन लाख रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। वहीं इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई दी और कहा कि इससे भारत में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

Recommended Video

    Modi Cabinet Decision : 7725 करोड़ से Industrial Cities का होगा विकास | वनइंडिया हिंदी
    amit

    गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं Industrial corridors के लिए प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए, पीएम मोदी को बधाई देता हूं। आज की कैबिनेट में 7725 करोड़ के इस प्रोजेक्‍ट को मंजूरी मिल गई जो 2.8 लाख से अधिक नौकरियां पैदा करेगा। इन परियोजनाओं से देश भर में निवेश और भारत में निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

    इसके पहले केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 7,725 करोड़ रुपए की लागत से लगभग 3 लाख रोजगार पैदा करने के लिए योजना को आज मंजूरी मिली है। उन्‍होंने कहा कि इस परियोजना से कृष्णपट्टनम बंदरगाह में 2,139 करोड़ रुपए की लागत से औद्योगिक क्षेत्र का विकास होगा। 2 ट्रेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे। जिससे माल ढुलाई अच्छे से होगी। जहां माल ढुलाई होगी उस कॉरिडोर के साथ जहां एक्सप्रेस-वे हैं, बंदरगाह हैं, रेलवे की सुविधा है और एयरपोर्ट भी हैं ऐसी जगह औद्योगिक शहरों का विकास करने का निर्णय इकोनॉमिक अफेयर्स ने लिया है।

    प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि मोदी सरकार के प्रतिनिधित्‍व वाले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एस्टोनिया, पैराग्वे और डोमिनिकन गणराज्य में भारतीय मिशनों को खोलने की मंजूरी दी है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में भारत-भूटान के बीच एमओयू पर हुए हस्ताक्षर को भी मंजूरी दे दी गई है, इस समझौते के अंतरगत दोनों देशों में आउटर स्पेस के शांतिपूर्ण इस्तेमाल को लेकर सहमति बनी है। इसके साथ ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में इथेनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए संशोधित योजना मंजूर की।

    https://www.filmibeat.com/photos/iswarya-menon-49655.html?src=hi-oi
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+