इंद्राणी मुखर्जी का दावा- गुवाहाटी एयरपोर्ट पर दिखी शीना बोरा, कोर्ट से CCTV देखने की मांग
कुछ महीनों पहले इंद्राणी ने शीना बोरा को श्रीनगर में देखने का दावा किया था। इससे जुड़े सबूत आज तक नहीं मिले। अब उसने शीना को गुवाहाटी में देखने की बात कही है।

शीना बोरा केस सुलझने का नाम नहीं ले रहा। अब इस केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि उन्होंने शीना बोरा जैसी दिखने वाली एक लड़की को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर देखा। जिसकी हत्या के आरोप में वो जेल जा चुकी है। कुछ दिनों पहले ही उसको जमानत मिली थी। इंद्राणी ने एक याचिका दायर की है, जिसमें कोर्ट से एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज देखने का निवेदन किया गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुखर्जी ने अपने वकीलों के जरिए सीबीआई की विशेष अदालत में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह उनको गुवाहाटी एयरपोर्ट पर शीना जैसी दिखने वाली एक महिला मिली थी। इस को कोर्ट ने सीबीआई से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इससे पहले मुखर्जी ने शीना को श्रीनगर में देखे जाने का दावा किया था। हालांकि उससे जुड़े सबूत वो कोर्ट के सामने नहीं पेश कर पाईं।
क्या है आरोप?
आरोपों के मुताबिक अप्रैल 2012 में इंद्राणी मुखर्जी, उसके तत्कालीन ड्राइवर श्यामवर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने शीना की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को राजगढ़ के जंगल में जला दिया गया। इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी, जिसमें तीनों की गिरफ्तारी हुई। फरवरी 2020 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इंद्राणी को जमानत दे दी थी। इसके बाद मई में उनको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली। फिलहाल वो शर्तों के साथ जमानत पर हैं।
क्यों हुई हत्या?
शीना इंद्राणी के पहले पति की बेटी थी। आरोपों के मुताबिक इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल से शीना का अफेयर चल रहा था। राहुल पीटर की पहली पत्नी का बेटा था। जब इंद्राणी और पीटर को ये बात पता चली तो वो नाराज हो गए। इसके अलावा संपत्ति को लेकर भी विवाद था। दावा किया गया कि 24 अप्रैल 2012 को शीना की हत्या की गई। हालांकि उसका शव आज तक नहीं मिला। इस वजह से इंद्राणी बार-बार उसके जिंदा होने का दावा कर रही।












Click it and Unblock the Notifications