इंदौर में मानवता शर्मसार: फुटपाथ पर रहे रहे बुजुर्गों को गाड़ी में भरकर भेजा जा रहा शहर के बाहर, देखें Video
फुटपाथ पर रह रहे बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम का वाहन शहर से छोड़ रहा है बाहर, वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने साधा निशाना
Indore News: लगातार चार सालों से देश के सबसे साफ शहर इंदौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इंदौर नगर निगम के कर्मचारी फुटपाथ और सड़कों पर रह रहे कमजोर बेसहारा बुजुर्गों को एक गाड़ी में भरकर इंदौर-देवास हाईवे पर छोड़ रहे हैं। इन बुजुर्गों को शहर के अंदर से उठाकर गांड़ी में बिठाया गया था। एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वीडियो शिप्रा के आसपास का है। बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो संभवत स्थानीय लोगों ने शूच किए हैं। जिसे कई लोगों ने ऑनलाइन शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि नगर निगम के कुछ कर्मचारी एक बुजुर्ग कमजोर महिला और पुरुष गाड़ी से उतार रहे हैं। वायरल वीडियो पर कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर निशाना साधा है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कमजोर बुजुर्ग महिला को कुछ लोग उठाकर गाड़ी में रख रहे हैं। महिला को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पाती है। गाड़ी में सर्दी के लिए गद्दे और कुछ कपड़े भी है। वीडियो में पीछे से एक आवाजा आ रही है, जिसमें शख्स कह रहा है कि कैसे नगर निगम की टीम ने ट्रक में बेघर लोगों को लेकर आया और उनका सामान फेंकते हुए हाईवे पर छोड़ दिया।
कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा, "स्वच्छता के नाम पर इंदौर नगर निगम के अधिकारियों ने बुजुर्गों को ठंड में छोड़ दिया। अब गरीब अधिकारियों को क्या करना चाहिए, वे भाजपा की विचारधारा के अनुसार काम कर रहे हैं? जैसा कि भाजपा ने आडवाणी जी, जोशीजी, यशवंत सिन्हा, जैसे कई बुजुर्ग नेताओं को छोड़ दिया है।''
Recommended Video
इंदौर नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर अभय राजगांवकर ने दावा किया है कि नगर निगम के कर्मचारी वास्तव में बेघर लोगों को रैन बसेरा (शेल्टर होम) में ले जा रहे थे। उन्होंने वायरल वीडियो में किए गए दावों से इनकार किया है।
CM शिवराज ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो में दिख रहे नगर निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने नगर निगम उपायुक्त प्रताप सोलंकी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य दो कर्मचारियों को भी बर्खास्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज मुझे इंदौर में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा बुजुर्गों के साथ अमानवीय व्यवहार की जानकारी मिली ... डिप्टी कमिश्नर, (जो हैं) सहित दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर को बुजुर्गों की उचित देखभाल करने का निर्देश दिया गया है।''












Click it and Unblock the Notifications