नई नवेली दुल्हन के साथ इंडोनेशियाई राष्ट्रपति के बेटे ने किया ताजमहल का दीदार, खिंचवाई खूबसूरत तस्वीरें

Indonesian President son visits Taj Mahal: जी 20 में शामिल होने अन्य देशों के साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी भारत पहुंचे। राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि उनके बेटे और नई नवेली बहू भी भारत भ्रमण पर आए। इस दौरान उन्होंने ताजमहल का दीदार किया।

राष्ट्रपति के बेटे केसेंग पैंगारेप अपने परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे और उन्होंने वहां खूब सारी तस्वीरें खिंचवाई। इस दौरान उनके साथ उनकी नई नवेली दुल्हन भी नजर आई। ताज महल के बाद शाम चार बजे वे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Indonesian President son Kaesang Pangarep

बताते चलें कि जी 20 की तैयारियों को लेकर दिल्ली खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। दिल्ली के साथ-साथ समिट में आने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनकी टीम के ताजमहल देखने की संभावना के चलते ताजमहल की भी रंगाई पुताई का अभियान चलाया गया। ताजमहल के सेंट्रल टैंक और नहर के साथ मस्जिद के टैंक का भी पानी बदला गया। इसके साथ ही पेंटिंग के अलावा स्वच्छ पानी भरवाया गया।

यहां देखें वीडियो...

बताते चलें कि जी 20 को लेकर बीते लंबे समय से चल रही तैयारियों के बीच ताजमहल की साज सज्जा भी खूब अच्छी तरह कराई गई थी। आगरा में फरवरी के महीने में भी जी 20 का डेलीगेशन आया था। उस समय खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताज महल तक के रास्ते को सजाया गया था। अब ताजमहल की साज सज्जा को लेकर पेड़ों तक पर पेंटिंग बनाई गई।

सड़क किनारे भी पेड़ पौधे लगाए गए। इतना ही नहीं, सेल्फी प्वाइंट पर भी सजावट की गई। खेरिया के पास लगे झंडे भी बदले गए। डेलीगेशन के स्वागत के लिए देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ ताजमहल को भी खूबसूरती के साथ सजाया गया। ताजमहल की साज सज्जा के साथ-साथ रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दिल्ली आने-जाने वालों की भी चेकिंग की जा रही है। वहीं दूसरी ओर संदिग्धों पर भी खास नजर रखी जा रही है।

{document1)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+