इंडोनेशियाई डांसर ग्रुप के 'बोलें चूड़ियां' गाने पर बनाए रिक्रिएट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Video

इंडोनेशियाई डांसर ग्रुप के 'बोलें चूड़ियां' गाने पर बनाए रिक्रिएट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, देखें Video

नई दिल्‍ली। आज हिंदी दिवस है और हर हिंदीभाषी को अपनी इस भाषा पर गर्व है। हिंदी भाषा को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में बहुत बड़ा योगदान बॉलीवुड की हिंदी फिल्‍मों और उनके गानों को जाता है। विदेशियों को भले ही हिंदी गानों के पूरे मायने न समझ आए लेकिन पार्टियों में भारत की तरह विदेश में भी लोग हिंदी गानों पर जमकर थिरकते हैं और जिंदगी का लुफ्त उठाते हैं। आजकल इंडोनेशिया के बॉलीवुड फैन्‍स के एक डांसर ग्रुप ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंडोनेसिया के इस डांस ग्रुप ने "कभी खुशी कभी गम" के हिट गानें बोले चूड़ियां, बोले कंगना.... पर जबरदस्त डांस किया है। हूबहू नकल किए गए इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।

वीडियो में करीना बनी लड़की के डांस ने मचाया धमाल

वीडियो में करीना बनी लड़की के डांस ने मचाया धमाल

बता दें इस वीडियो में इंडोनेशिया के डांस ग्रुप के लोगों ने बॉलीवुड सीन्स को रिक्रिएट किया और खूब वाहवाही बटोर रहे हैं। इंडोनेशिया के इस ग्रुप 'बोले चूड़ियां, बोले कंगना गाने पर बिलकुल ठीक वैसा ही डांस किया, जैसे फिल्म में करीना कपूर, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और काजोल ने किया था। इतना ही नहीं इंडोनेशिया के इन सभी कलाकारों ने वैसे ही कपड़े पहने है, जैसी मूवी में स्टार्स ने इस गाने में पहने थे। इन कलाकारों ने हूबहू वैसा ही डांस भी किया है।

इंडोनेसिया की इस डांसर ने पहले भी बनाए हैं हिंदी गानों के रिक्रेएशन वीडियो

इंडोनेसिया की इस डांसर ने पहले भी बनाए हैं हिंदी गानों के रिक्रेएशन वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरस हो रहे इस वीडियो में करीना कपूर का अभिनय डांसर वीना ने निभाया और उनके समूह के सदस्यों ने कभी खुशी कभी गम के कलाकारों की भूमिका निभाई है। उनके रीमेक वर्जन में कभी खुशी कभी गम के गाने को पूरा उतार कर रख दिया है। मालूम इस वीडियो की मुख्‍य डांसर वीना फैन ने पहली बार ऐसा नहीं है कि उन्‍होंने किसी बॉलीवुड गाने को रिक्रिएट किया हो। कुछ समय पहले वीना ने मशहूर बॉलीवुड सॉग कमली, तुम जो मिले, ज़रा सा झूम लूं में, चोरी चोरी चुपके चुपके और कई और गीतों पर डांस का वीडियो बनाकर शेयर कर चुकी हैं।

इंंटरनेट पर इस वीडियो ने मचा दिया है धमाल

ऑनलाइन शेयर कि किए गए इस वीडियो को YouTube पर 1.6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो के अब तक 1.2 लाख लाइक्स और 23 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं। करण जौहर और फिल्म के सितारे शाहरुख खान, काजोल और ऋतिक रोशन को भी लोगों ने टैग किया है। इंडोनेशिया के कलाकारों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और जमकर लोग तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+