एयरपोर्ट पर कपड़े उतारकर वीडियो बना रही थी मॉडल, अब हो सकती है 18 साल की जेल

नई दिल्ली, दिसंबर 06। इंडोनेशिया की एक मॉडल को एयरपोर्ट पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में 18 साल की जेल हो सकती है। दरअसल, जावा शहर में सिस्काई नाम की एक मॉडल पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने एयरपोर्ट की पार्किंग में अश्लीलता फैलाई है। सिस्काई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो कपड़े उतारती हुईं दिख रही हैं। पुलिस की जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

जैसे ही मॉडल ने उतारे कपड़े, पीछे आ गया यात्री

जैसे ही मॉडल ने उतारे कपड़े, पीछे आ गया यात्री

डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ओनलीफैन्स की ये मॉडल सिस्काई उस जगह पर एक फोटो शूट करने वाली थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने कपड़े उतारने शुरू किए तो वहां से एक यात्री गुजरने लगा और इस मूमेंट का वीडियो फोन में रिकॉर्ड हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉडल के पीछे एक यात्री अपना सूटकेस लेकर जा रहा है।

4 दिसंबर को सिस्काई की हुई गिरफ्तारी

4 दिसंबर को सिस्काई की हुई गिरफ्तारी

आपको बता दें कि ये वीडियो पिछले महीने का है, लेकिन स्थानीय लोगों ने इस वीडियो को लेकर मॉडल के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने पिछले महीने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। 4 दिसंबर को पश्चिम जावा के बांडुंग सिटी में मॉडल को एक रेलवे स्टेशन से अरेस्ट कर लिया गया।

पोर्नोग्राफी एक्ट के उल्लंघन की लगी धाराएं

पोर्नोग्राफी एक्ट के उल्लंघन की लगी धाराएं

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, ये वीडियो अक्टूबर में शूट किया गया था। उन्होंने बताया कि मॉडल यहां पर फोटो शूट के लिए ही आई थी और उसने अंदर कोई भी कपड़ा नहीं पहना हुआ था। सिस्काई की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें पोर्नोग्राफी और IT एक्ट के उल्लंघन का आरोपी माना गया है।

ये भी पढ़ें: बेटे के साथ इस एक्ट्रेस ने क्लिक कराई अश्लील फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई जेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+