सीजफायर के बावजूद पाकिस्तान से ड्रोन हमले जारी, PAK सेना में फूट के संकेत? भारत का क्या होगा अगला कदम?

India Pakistan Tension (Pak Army): ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई 2025 की शाम 5 बजे से सीजफायर लागू हो चुका है। भारत लगातार शांति बनाए रखने की नीति पर कायम है। लेकिन पिछले दो दिनों (11-12 मई) में नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन के कई मामले सामने आए हैं। 12 मई की रात भी जम्मू के सांबा में ड्रोन देखे गए। भारत और पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की वार्ता भी हो रही है। इसके बाद भी पाकिस्तान भारतीय क्षेत्र में ड्रोन भेजकर इस समझौते का बार-बार उल्लंघन कर रहा है।

भारत ने अपने कई हवाई ठिकानों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भारत ने अपने सीमा से सटे इलाकों में हवाई अड्डों पर सोमवार को ही सिविल ऑपरेशन शुरू किया था। लेकिन अब फिर से एहतियात के तौर पर कई उड़ानों को रद्द या वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है, जो संकेत देता है कि शांति दिखने के बावजूद हालात गंभीर होते जा रहे हैं।

India response to Pakistan drones

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि पाकिस्तानी सेना के भीतर ही अब बगावत जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक इन हरकतों के पीछे पाकिस्तानी सेना के कुछ कट्टरपंथी कमांडरों की मनमानी हो सकती है, जो राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशों को भी अनदेखा कर रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर और नियंत्रण रेखा (LoC) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात फील्ड-कमांडरों के बीच टकराव की स्थिति है। जानकारी के मुताबिक, कुछ स्थानीय कमांडर शीर्ष सैन्य नेतृत्व की अनुमति के बिना LoC पार ड्रोन भेज रहे हैं, यह न केवल आदेशों की अवहेलना है, बल्कि पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था में गंभीर दरार का संकेत भी दे रहा है।

क्या पाकिस्तानी सेना दो हिस्सों में बंट चुकी है?

पाकिस्तान सेना की ओर से युद्ध विराम के बावजूद जो ड्रोन हमले जारी हैं, ये कोई साधारण अनुशासनहीनता का मामला नहीं है। यह सेना के ''चेन ऑफ कमांड'' का सीधा-सीधा उल्लंघन है। पाकिस्तान में DGMO (डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस) सीधे जनरल आसिम मुनीर के अधीन काम करते हैं...इसलिए DGMO स्तर का कोई भी युद्धविराम समझौता एक स्वतंत्र कार्य नहीं है। इस स्तर पर हुए युद्धविराम की बातचीत जनरल मुनीर की कूटनीतिक मंशा को दिखाती है। ये दिखाता है कि आसिम मुनीर तनाव घटाना चाहते हैं। ऐसे में ड्रोन हमलों का जारी रहना स्पष्ट करता है कि जमीनी स्तर पर मौजूद कुछ कमांडर अब खुले तौर पर उनके निर्देशों का नहीं मान रहे है, या तो वे युद्ध भड़काना चाहते हैं, या फिर जनरल मुनीर की सत्ता को कमजोर करना चाहते हैं।

पाकिस्तानी सैन्य ढांचे में यह दरार अब तक का सबसे खतरनाक मोड़ बन चुकी है। कमांड-स्ट्रक्चर का बिखराव किसी भी समय गलत निर्णय, टकराव या पूर्ण युद्ध की स्थिति को जन्म दे सकता है। हालांकि कुछ एक्सपर्ट का ये भी कहना है कि पाकिस्तान के भीतर चल रही सत्ता की खींचतान और आतंकी संगठनों का दबाव भी इन घटनाओं की वजह हो सकता है।

भारत का रुख: संयम, पर सख्ती के साथ

भारत सरकार के सामने अब एक गंभीर सवाल खड़ा हो गया है - क्या शांति का रास्ता सही है, या अब पाकिस्तान को उसी की भाषा में हमेशा के लिए सबक सिखाना होगा। भारत ने अब तक संयम बरता है। भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए जवाबी कार्रवाई को सीमित रखा है। लेकिन भारत की सरकार ने अगर युद्धविराम का उल्लंघन जारी रहा, तो नियंत्रण रेखा या अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मौजूद ड्रोन लॉन्चपैड्स को निशाना बनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा अगर पाकिस्तानी सेना की किसी हरकत से एक भी भारतीय नागरिक विमान बाधित हुआ, तो भारत लाहौर एयरपोर्ट, को बंद कराने की कार्रवाई कर सकता है। यह कदम रणनीति के तहत उठाया जाएगा, जिसका मकसद रणनीतिक जवाब देकर भविष्य के हमलों को रोकना है।

भारत अब युद्धविराम की आड़ में छाया युद्ध (shadow warfare) को सहन नहीं करेगा। जैसे-जैसे पाकिस्तान की सैन्य व्यवस्था अंदर से टूट रही है, एक बार फिर अस्थिरता नजर आ रही है। पाकिस्तान की अगली उकसावे की घटना एक तेज और निर्णायक भारतीय जवाब को जन्म दे सकती है।

भारत अभी भी शांति की नीति पर डटा हुआ है, लेकिन अगर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, तो 'नई नीति-नया प्रहार'' की दिशा में कदम बढ़ाना भी मजबूरी बन सकता है। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है, और भारत अब किसी भी दुस्साहस को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+