नेपाल सीमा विवाद पर सुब्रमण्यम स्वामी बोले-भारत को विदेश नीति को रीसेट करने की जरूरत
नई दिल्ली। नेपाल और भारत के बीच चल रहे सीमा विवाद पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुब्रमण्यम स्वामी ने भारतीय विदेश नीति को नए सिरे से मजबूत किए जाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत को विदेश नीति को फिर से रीसेट करने की जरूरत है। बता दें कि, नेपाल की संसद ने शनिवार को एक विवादित बिल पास किया था। जिसमें उसने भारत की जमीन को अपना बताया है।

नेपाल की संसद द्वारा विवादित नक्शा पास किए जाने के बाद बीजेपी के सीनियर लीडर सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा कि, 'भारतीय इलाकों के बारे में नेपाल कैसे सोच सकता है? उनकी भावनाओं को इस कदर चोट कैसे पहुंची कि वो भारत के साथ रिश्तों को तोड़ना चाहते हैं? क्या यह हमारी विफलता नहीं है? भारत तो विदेश नीति को फिर से रीसेट किए जाने की जरूरत है।
सुब्रमण्यम स्वामी की यह प्रतिक्रिया नेपाल की प्रतिनिधिसभा द्वारा देश के अपडेटेड राजनीतिक प्रशासनिक नक्शे से संबंधित एक विधेयक को शनिवार को पारित करने के बाद आई है। जिसमें हालांकि इस पर भारत सरकार ने तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की है। नेपाल की संसद में पास हुआ इस नक्शे में भारत के तीन इलाके लिंपियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख शामिल किए गए हैं। भारत ने 20 मई को इस नक्शे को खारिज करते हुए इसे अनुचित मानचित्र संबंधी दावा बताया था।

आज इस मामले पर एक बार फिर भारत ने सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भारत ने हमेशा नेपाल के साथ बातचीत पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाल में निचले सदन में संविधान संशोधन बिल पास करने से पहले भारत ने नेपाल की सरकार से संपर्क किया। वर्चुअल बातचीत और विदेश सचिव के दौरे का ऑफर दिया गया, लेकिन पीएम ओली ने आगे बढ़ते हुए भारत के खिलाफ कदम उठाया।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Bihar News: प्राकृतिक सुंदरता, वन्यजीव और झील-झरनों की ओर बढ़ रहा पर्यटकों का रुझान, बिहार बन रहा इको टूरिज्म हब -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
बिहार के जलप्रपात बन रहे नए टूरिस्ट हॉटस्पॉट, इको टूरिज्म को मिल रहा बढ़ावा -
US-Iran War: Gulf में फंसे 1 करोड़ भारतीय? MADAD पोर्टल पर निकासी के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य? सच्चाई क्या है? -
Iran Vs America: विदेश मंत्री जयशंकर पर क्यों भड़कीं पाकिस्तानी नेता हिना रब्बानी, ईरान युद्ध के बीच बवाल -
Gujarat News: मोदी सरकार के ‘जो कहना, वो करना’ मंत्र का उदाहरण: हर्ष संघवी -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट?












Click it and Unblock the Notifications