सोनिया नहीं, राज कपूर की बेटी से राजीव की शादी कराना चाहती थीं इंदिरा गांधी-किताब का दावा
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की शादी अक्सर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाती हैं, इस शादी के बारे में काफी कुछ लिखा गया है लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि सोनिया और राजीव गांधी का रिश्ता प्रेम, त्याग और समर्पण की मिसाल है लेकिन शायद आप में से बहुत कम लोगों को पता होगा कि राजीव गांधी की मां और देश की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी अपने बेटे राजीव की शादी जाने-माने दिवंगत अभिनेता राज कपूर की बेटी से कराना चाहती थीं।

"नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स"
ये कहना हमारा नहीं है बल्कि भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार रशीद किदवई ने अपनी किताब "नेता अभिनेता: बॉलीवुड स्टार पॉवर इन इंडियन पॉलिटिक्स" में लिखा है कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और दिग्गज अभिनेता रहे पृथ्वीराज कपूर के बीच काफी गहरी दोस्ती थी और इसी वजह इंदिरा गांधी इस दोस्ती को रिश्ते में बदलना चाहती थीं और इसी कारण उनके मन में राजकपूर की बेटी ऋतु को अपने घर की बहू बनाने की तमन्ना जागी थी।

राजीव गांधी को हो गया था सोनिया से प्यार
लेकिन उनकी चाहत पर उस वक्त विराम लग गया जिस वक्त उन्हें पता चला कि राजीव गांधी का दिल इटली की सोनिया मायनो (अब सोनिया गांधी) पर आ गया है और दोनों शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं। इंदिरा ने इस रिश्ते को हरी झंडी दे दी जिसके बाद 1968 में राजीव गांधी और सोनिया गांधी सात जन्मों के बंधन में हमेशा के लिए बंध गए।

'राज कपूर स्पीक्स'
पत्रकार-लेखिका मधु जैन की किताब 'दि कपूर्स: दि फर्स्ट फैमिली ऑफ इंडियन सिनेमा' और राज कपूर की बेटी ऋतु की किताब 'राज कपूर स्पीक्स' का हवाला देते हुए रशीद ने ये भी लिखा कि राज कपूर की फिल्म 'आवारा' रिलीज होने के बाद जब देश-विदेश में सुपरहिट हुई।

फिल्म (आवारा) का भी जिक्र
तो एक बार नेहरू ने पृथ्वीराज कपूर से पूछा था कि भई ये 'वैगाबॉंड' (आवारा) क्या है जो तुम्हारे बेटे ने बनाई है? जब मैं स्टालिन से मिला तो वो पूरे समय इसी के बारे में बातें कर रहा था, मुझे भी बताओ कि उस फिल्म में ऐसी क्या खास बात है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications