होली विशेष- जानिए सोनिया गांधी ने कब सीखा गुझिया बनाना

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। होली पर हिंदुस्तानी परिवारों में गुझिया न बने, यह सोचा तक नहीं जा सकता। श्रीमती इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थीं तब उनके एक सफदरजंग रोड स्थित सरकार आवास में भी होली और उसके आने वाले सभी मेहमानों को गुझिया खिलाई जाती थी। उनके आवास पर होली बहुत शालीनता के साथ मनाई जाती थी।

Indira Gandhi used to offer Gujiya to all on Holi

तुम गुझिया बना लेती हो?

कहते हैं कि जब सोनिया गांधी पहली बार बहू बनकर उनके सामने आईं तो श्रीमती इंदिरा गांधी ने पूछा कि बहू तुम गुझिया बना लेती हो? अब बहू के चेहरे पर परेशानी के बादल छा गये। बेचारी ने गुझिया का नाम तक नहीं सुना था। इटली की पैदाइश और इंग्लिस्तान में पली सोनिया क्या जानें कि गुझिया क्या बला है। पर इंदिरा जी तो असाधारण महिला थीं। तेजी बच्चन को बुलाया और कहा कि मेरी बहू को गुझिया बनाना सिखाओ। तेजी जी ने उन्हें गुझिया बनाना सिखा दिया। अब सुनते हैं कि सोनिया गांधी हर होली पर गुझिया अपने हाथ से ही बनाती हैं।

Sonia Gandhi

एक दौरान में अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर भी होली का खूब धमाल होता था। वहां पर खूब मस्ती के साथ-साथ लजीज व्यंजन भी परोसे जाते थे। खूब गुलाल लगाया जाता था सबको। लालू प्रसाद यादव के घर में भी होली का रंग खूब चढ़ता था। पर बीते कई सालों से लालू होली पहले की तरह से नहीं खेलते। रामविवास पासवान के जनपथ स्थित आवास पर भी होली का खूब रंग जमता है। दिन में डेढ़-दो बजे तक होली खेलना जारी रहता है।

सोनिया की होली

विपक्षी नेता सोनिया गाँधी के घर भी होली खेली जाती है। बहुत से कांग्रेसी पहुंचते हैं होली वाले दिन। उस दिन गुझिया परोसी जाती है। होली पर सोनिया गाँधी भी लाल-पीली हो जाती हैं। मगर प्रियंका और राहुल गांधी होली को लेकर कोई बहुत उस्ताहित नहीं होते। जब ए पी जे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति थे तब वे अपनी होली अलग अंदाज़ में मनाते थे। उन्होंने एक बार होली मनाई मानसिक तौर पर कमज़ोर बच्चों के साथ।

घंटेवाले हलवाई की गुझिया

बीते कुछ सालों से लाल कृष्ण आडवाणी के पृथ्वीराज रोड स्थित आवास पर भी होली बड़े प्रेम से खेली जाती है। घंटेवाले हलवाई की बनी गुझिया सबको मिलती है आडवाणी जी के आशीर्वाद के साथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+