'1966 में इंदिरा गांधी ने मिजोरम को बचाया...', कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए दिया जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद जवाब देते हुए पूर्व की कांग्रेस सरकारों के पुराने फैसलों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 5 मार्च 1996 को कांग्रेस सरकार ने मिजोरम में असहाय लागों पर वायुसेना से हमला करवाया। क्या वो भारत के नागरिक नहीं थे। वहीं पीएम मोदी के इस भाषण के 24 घंटे बाद अब कांग्रेस पार्टी ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जिक्र पर अपना जवाब दिया और मोदी की निंदा की। इसके साथ ही कहा कि एक जिम्मेदार पीएम ने ऐसा कभी नहीं कहा होगा।

जयराम ने मोदी के बयान की आलोचना करते हुए ट्वीट किया
"5 मार्च 1966 के 'असाधारण कठोर निर्णय' की पीएम मोदी की आलोचना दयनीय है। 5 मार्च 1966 में मिजोरम में पाकिस्तान और चीन से समर्थन पाने वाली अलगाववादी ताकतों से निपटने के लिए इंदिरा गांधी के असाधारण सख्त फैसले की पीएम मोदी द्वारा की गई आलोचना विशेष रूप से दयनीय थी।"
इंदिरा गांधी ने 1966 में मिजोरम को बचाया
जयराम ने आगे लिखा "इंदिरा गांधी ने 1966 में मिजोरम को बचाया ...कभी नहीं कहा होगा। भारतीय राज्य से लड़ने वालों के साथ बातचीत शुरू की और अंततः 30 जून 1986 को एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए...जयराम ने आगे लिखा जो प्रधानमंत्री के रूप में अपनी भूमिका को उस कुर्सी पर लिए जाने वाले अविश्वसनीय रूप से कठिन निर्णयों की पूरी जिम्मेदारी के साथ लेता है, उसने ऐसा कभी नहीं कहा होगा।"
पीएम मोदी ने इंदिरा गांधी के 1966 के फैसले की थी निंदा
बता दें पीएम मोदी ने गुरुवार को लोकसभा में मणिपुर मुद्दें पर पीएम मोदी ने 1966 में मिजोरम के निर्दोष लोगों पर बमबारी के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए कि क्या यह किसी अन्य देश की वायुसेना थी। मिजोरम के लोग क्या मेरे देश के नागरिक नहीं थे? क्या उनकी सुरक्षा भारत सरकार की जिम्मेदारी नहीं थी? आज तक मिजोरम 5 मार्च का शोक मनाता है। उनके घाव कभी नहीं भरे क्योंकि उन्होंने (कांग्रेस) कभी भरने का प्रयास नहीं किया और उस पर पर्दा डाल दिया।
जानें क्या थी Mizoram airstrike
गौरतलब है मिजो नेशनलल फ्रंट के अलगाववादियों के विद्रोह को दबानेके लिए पूर्व पीएम स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने वहां इंडियन एयर फोर्स उतार दी थी और सेना के विमानों न आइजोन में बमबारी की थी जिसमें मिजोरम के कई निर्दोष नागरिक भी मारे गए थे। पीएम मोदी ने लोकसभा में वो ही 5 मार्च की कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के द्वारा करवाई गई एयर स्ट्राइक के बारे में सवाल उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications