इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा- 'अपनी प्यारी दादी के रूप में हमेशा उन्हें याद करता हूं...'
इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल ने शेयर की खास तस्वीर, लिखा- 'अपनी प्यारी दादी के रूप में हमेशा उन्हें याद करता हूं...'
नई दिल्ली: Indira Gandhi Birth Anniversary: भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी दादी इंदिरा गांधी को शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि दी है। आज (गुरुवार 19 नवंबर) इंदिरा गांधी की 103वीं जयंती है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 में हुआ था। राहुल गांधी ने इस मौके पर ट्वीट कर कहा, ''एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि।'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी को उनकी जयंती पर नमन किया है।
Recommended Video

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ''एक कार्यकुशल प्रधानमंत्री और शक्ति स्वरूप श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धांजलि। पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है लेकिन मैं उन्हें हमेशा अपनी प्यारी दादी के रूप में याद करता हूँ। उनकी सिखायी हुई बातें मुझे निरंतर प्रेरित करती हैं।''
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, ''विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम व एक मात्र महिला प्रधानमंत्री, श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा।''
कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इंदिरा गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ''इंदिरा गांधी, एक नाम- शक्ति, समर्पण, साहस और संकल्प का। उनके लौह इरादों ने हिन्द का गौरव बढ़ाया था। पाकर उनके साहस को, नया हिंद "मुस्काया" था। दुनिया का भूगोल और हिंदुस्तान की किस्मत बदलने वाली पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी का पुण्य स्मरण।''
राहुल गांधी जहां अपनी दादी इंदिरा गांधी को शक्ति स्थल पर श्रद्धांजलि देने गए थे, वहीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंदिरा गांधी मेमोरियल संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस ने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राहुल और सोनिया दोनों की श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।












Click it and Unblock the Notifications