VIDEO: दादी ने कहा था, जब तक तू प्लेन नहीं उड़ाएगा, बैठूंगी नहीं, पांव छूकर सिंगापुर उड़ा ले गया
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लोगों का दिल जीत रही है। इंटरनेट पर वायरल हो गई इस स्टोरी में एक पायलट की दिल को छू लेने वाली कहानी है। इंडिगो पायलट ने पहली बार अपनी मां, बहन और दादी उस फ्लाइट में सफर कराया, जिसे वो खुद चला रहा था।
चेन्नई। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक स्टोरी लोगों का दिल जीत रही है। इंटरनेट पर वायरल हो गई इस स्टोरी में एक पायलट की दिल को छू लेने वाली कहानी है। इंडिगो पायलट ने पहली बार अपनी मां, बहन और दादी उस फ्लाइट में सफर कराया, जिसे वो खुद चला रहा था। फ्लाइट टेकऑफ करने से पहले पायलट ने अपनी मां और दादी के जाकर पैर छुए और उनसे आशीर्वाद लिया। इसके बाद उसने फ्लाइट की कमान संभाली। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में इंडिगो पायलट फ्लाइट उड़ाने से पहले अपनी मां और दादी के पैर छूता है। पायलट प्रदीप कृष्णन प्लेन में आइल से पैसेंजर्स के बीच निकलते हुए अपने परिवार के पास जाते दिखाई दे रहे हैं। वो अपने परिवार के पास पहुंचते हैं और फिर झुककर अपनी दादी और मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। बेटे को आशीर्वाद देते हुए मां और दादी की खुशी देखने लायक थी।
ये भी पढ़ें: VIDEO: दीपिका पादुकोण का गाना सुनते ही खिल उठी दुल्हन, इस तरह किया डांस
गौरतलब है कि प्रदीप की मां और दादी ने प्रण लिया था कि वो फ्लाइट में तभी बैठेंगी जब उसे प्रदीप चला रहे होंगे। चेन्नई से सिंगापुर जा रही इस फ्लाइट की कमान प्रदीप के हाथों में ही थी। पहली बार प्रदीप अपनी मां और दादी को सिंगापुर ले गए। दिल की छू लेने वाला ये वीडियो प्रदीप के दोस्त नागार्जुन द्वारकानाथ ने फेसबुक पर शेयर किया है, जो वायरल हो गया है।
वीडियो शेयर करते हुए नागार्जुन ने लिखा, 'सपने सच होते हैं। मेरा रूममेट प्रजीप कृष्णन ने, इंडिगो में नौकरी मिलने के बाद अपनी मां, दादी और बहन को पहली बार प्लेन में सफर कराया। स्टूडेंट पायलट के तौर पर पहली बार प्लेन चलाने के 11 साल बाद।' इस वीडियो को अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। देखिए-
ये भी पढ़ें: VIDEO : फाइव स्टार होटल के स्टाफ ने एक ही कपड़े से साफ किया कप और टॉयलेट
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह












Click it and Unblock the Notifications