VIDEO : फाइव स्टार होटल के स्टाफ ने एक ही कपड़े से साफ किया कप और टॉयलेट
नई दिल्ली। बाहर से चमचमाते हुए फाइव स्टार होटल के भीतर किस तरह से आपके सेहत के साथ खिलवाड़ किया जाता है उससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो पांच सितारा होटलों का एक नमूना भर है। जब हम पांच सितारा होटल में जाते हैं, तो हम वहां की सेवा, गुणवत्ता और सबसे महत्वपूर्ण रूप से, स्वच्छता मानकों की सर्वोत्तम व्यवस्था की अपेक्षा करते हैं। लेकिन चीन में कुछ लक्जरी होटल में, स्वच्छता मानकों को बनाए रखना उनके कर्मचारियों की प्राथमिकता होती है।

एक ब्लॉगर ने हाल ही में कई अन्य लोगों के बीच शांगरी ला, रिट्ज़ कार्लटन, वाल्डोर्फ एस्टोरिया और ले रॉयल मेरिडियन जैसे होटलों को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दिखाया है कि हाउसकीपिंग स्टाफ एक ही कपड़े से शौचालय और पानी पीने वाले ग्लास की सफाई कर रहा है। ब्लॉगर ने इस वीडियो को चीन में प्रसिद्ध Weibo सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट किया जो कि वहां बहुत प्रसिद्ध है। ये चीन की बड़ी सोशल मीडिया साइट है।
वीडियो सामने आने के बाद चीन के पर्यटन विनियमन प्राधिकरणों ने होटलों की इन सभी मानकों की जांच शुरू कर दी है। ये जांच पांच अलग-अलग प्रांतों में में की जा रही है। कई होटलों ने इस वीडियो की पुष्टि करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। इस वीडियो के सामने आने बाद सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि जब पांच सितारा होटलों की ये स्थिति है तो बाकी जगहों पर स्थिति कैसी होगी आप सोच नहीं सकते हो।
यह भी पढ़ें- यहां सेनेटरी पैड उबालकर पी रहे हैं लोग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश












Click it and Unblock the Notifications