फ्लाइट टिकट में जोड़ा Cute Charge तो पैसेंजर ने IndiGo से पूछा सवाल, जवाब में जानिए एयरलाइन ने क्या कहा?
IndiGo Cute Charge: फ्लाइट का टिकट बुक करते वक्त आपको हवाई यात्रा के किराए के अलावा कई और चार्ज भी देना पड़ता है, जिसमें जीएसटी, एविएशन सिक्योरिटी फीस, रीजनल कनेक्टिविटी चार्ज, यूजर डलवपमेंट फीस सहित कई चार्ज होते हैं। ऐसी ही एक फीस टिकट में 'क्यूट चार्ज' के नाम से भी वसूली जाती है, जिसको लेकर अब एक यात्री ने इंडिगो एयरलाइन से सवाल पूछा है।
लखनऊ से बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट बुक करने वाले एक वकील ने टिकट के पेमेंट डिटेल की तस्वीर पोस्ट करते हुए एयरलाइन से टिकट पर "क्यूट चार्ज" के बारे में मजाकिया अंदाज में सवाल किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पूछा कि क्या यात्रियों से उनकी क्यूटनेस के लिए पैसे लिए जा रहे हैं या एयरलाइन अपने विमानों को क्यूट मानती है?

इंडिगो की फ्लाइट से सफर करने वाले एक्स यूजर श्रेयांश सिंह ने टिकट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "डियर IndiGo6E, यह 'क्यूट फीस' क्या है? क्या आप क्यूट होने के लिए यूजर्स से पैसे लेते हैं? या आप ये पैसे इसलिए लेते हैं क्योंकि आपको लगता है कि आपके विमान क्यूट हैं?"
टिकट के स्क्रीनशॉट में साफ दिखाई दे रहा है कि सब चार्जेस के अलावा 50 रुपए 'क्यूट चार्ज' के तौर पर जोड़े गए हैं। इसी के साथ श्रेयांश सिंह सिर्फ "क्यूट चार्ज" पर ही नहीं रुके। उन्होंने टिकट की कीमत में "यूजर डेवलपमेंट फीस" और "एविएशन सिक्योरिटी फीस" शामिल करने की जरूरत पर भी सवाल उठाए।
Dear @IndiGo6E ,
— Shrayansh Singh (@_shrayanshsingh) August 19, 2024
1. What is this 'Cute Fee'? Do you charge users for being cute? Or do you charge because you believe that your aeroplanes are cute?
2. What is this 'User Development Fee'? How do you develop me when I travel in your aeroplane?
3. What is this 'Aviation… pic.twitter.com/i4jWvXh6UM
एयरलाइन ने दिया ये जवाब
श्रेयांस सिंह के एक्स पोस्ट के जवाब में इंडिगो ने साफ किया कि "क्यूट चार्ज" का मतलब कॉमन यूजर टर्मिनल इक्विपमेंट (CUTE) शुल्क है। यह शुल्क साझा एयरपोर्ट की सुविधाओं और उपकरणों का उपयोग करने के लिए लिया जाता है। एयरलाइन ने बताया कि इस तरह के शुल्क कई हवाईअड्डों पर मानक हैं और इनका उपयोग सामान्य टर्मिनल उपकरणों के रखरखाव और संचालन के लिए किया जाता है।
इंडिगो द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण का उद्देश्य इन अतिरिक्त शुल्कों के बारे में किसी भी गलतफहमी को स्पष्ट करना था। हालांकि, इसने ऐसे शुल्कों के बारे में एयरलाइनों और यात्रियों के बीच बेहतर संचार की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। सिंह का ट्वीट भले ही हल्का-फुल्का था, लेकिन इसने एक ऐसे मुद्दे की ओर ध्यान खींचा, जिसका सामना कई यात्री करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications