इंडिगो से मांफी मांगने के बाद भी मुश्किल में आदित्य नारायण

रायपुर। बॉलिवुड के स्टार सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण एयरपोर्ट पर बदसलूकी के बाद बुरी तरह से घिरते नजर आ रहे हैं। आदित्य नारायण के एयरपोर्ट पर बदसलूकी को देखते हुए इंडियो उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने का मन बना रही है। इंडियो उदित नारायण की बदसलूकी के चलते उन्हें काली सूचि में डालने की योजना बना रही है। दरअसल जिस तरह से आदित्य नारायण ने इंडियो के अधिकारियों के साथ बदसलूकी की थी उसके बाद उन्हें प्लेन में बैठने से रोक दिया गया था, जिसके बाद सार्वजनितक रूप से आदित्य को पूरे इंडियो स्टाफ से मांफी मांगनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें प्लेन में बैठने की इजाजत दी गई थी।

aditya narayan

वहीं इस पूरे मामले में इंडिगो के अधिकारी ने कहा कि हम अपने स्टाफ के किसी भी सदस्य के साथ अभद्रता स्वीकार नहीं करेंगे, अगर भविष्य में आदित्य बदसलूकी करेंगे तो उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। उधर इस पूरे विवाद पर एयरपोर्ट के निदेशक संतोष ठोके ने कहा कि यह पूरा मामला इंडिगो कंपनी से जुड़ा हुआ है, लिहाजा हमारा इससे कुछ लेना-देना नहीं है। कंपनी इस मामले में कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।

गौरतलब है कि आदित्य नारायण रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में रावण दहन के बाद मुंबई रवाना होने के लिए इंडिगो की फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे, तभी उनके लगेज के लिए इंडिगो ने उन्हें 13 हजार रुपए का बिल दिया, जिसके बाद आदित्य नाराज हो गए। उन्होंने इंडिगो के स्टाफ के साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी और अनाप-शनाप कहना शुरू कर दिया। आदित्य ने कहा कि वह 10 हजार रुपए से अधिक नहीं देंगे, लेकिन जब स्टाफ ने नियम का हवाला दिया तो उन्होंने कहा कि मैं तुम लोगों की चड्डी उतरवा दुंगा, इस पूरे विवाद के बाद जब आदित्य ने माफी मांगी तब जाकर उन्हें बोर्डिंग पास दिया गया ।

इसे भी पढ़ें- VIDEO: आदित्य नारायण ने एयरलाइन अधिकारी को दी धमकी, 'मुंबई पहुंच, तुझे देख लूंगा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+