कुवैत से हैदराबाद आ रही IndiGO की फ्लाइट में हड़कंप, 'ह्यूमन बम' की धमकी के बाद मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग
कुवैत से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट में हड़कंप मच गया, जब हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल मिला। ईमेल में फ्लाइट में बम होने की धमकी दी गई थी। तुरंत अलर्ट मोड में आते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने विमान को हवा में ही डायवर्ट कर दिया।
कुछ ही देर बाद फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की, जहां विमान को आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई। सौभाग्य से सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन धमकी ने एयरपोर्ट सिस्टम को हाई अलर्ट पर ला दिया है।

ईमेल से मिली धमकी
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद एयरपोर्ट के अधिकारियों को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। जानकारी के अनुसार फ्लाइट में ह्यूमन बम यानी मानव बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत फैसला लेते हुए विमान को मुंबई की ओर डायवर्ट किया, ताकि किसी भी खतरे से बचा जा सके।
सभी यात्री सुरक्षित
विमान लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। एयरपोर्ट और एयरलाइन टीम मौके पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया को सावधानी से संभाल रही हैं।
सुरक्षा जांच जारी
विमान को आइसोलेशन बे में खड़ा कर सुरक्षा कर्मियों ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बम धमकी की सत्यता और ईमेल भेजने वाले की पहचान को लेकर जांच चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच पूरी होने तक कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा।
आधिकारिक जानकारी का इंतजार
घटना के बारे में और विवरण जल्द जारी होने की उम्मीद है। अभी सभी एजेंसियां जांच पर ध्यान दे रही हैं, ताकि यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ये भी पढ़ें: ज्वालामुखी फटने के बाद मुंबई, दिल्ली पहुंचा राख का गुबार, कई फ्लाइट की गई रद्द, जानें हर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications