ज्वालामुखी फटने के बाद मुंबई, दिल्ली पहुंचा राख का गुबार, कई फ्लाइट की गई रद्द, जानें हर अपडेट
Ethiopia volcano eruption: पूर्वी अफ्रीकी इथियोपिया में ज्वालामुखी हजारों वर्षो से बंद एक ज्वालामुखी फटने के बाद तबाही मच गई है। इस ज्वालामुख के विस्फोट से उत्पन्न राख का गुबार अब दिल्ली मुंबई पहुंच चुका है। जिसके चलते संभावित व्यवधानों के मद्देनजर सोमवार को कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। भारतीय एयरलाइंस और हवाई अड्डों को भी इस स्थिति से निपटने के लिए एक एडवाजरी जारी की गई है। यह राख का बादल अब उत्तरी भारत की ओर बढ़ रहा है।
हैली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को लगभग 12,000 वर्षों में पहली बार फटा, जिससे लाल सागर के पार यमन और ओमान की ओर राख के घने गुबार फैल गए। यह बादल अब उत्तरी अरब सागर के ऊपर तक फैल चुका है।

राख के बादल के घने, केंद्रित हिस्से अब दिल्ली, हरियाणा और आसपास के उत्तर प्रदेश क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहे हैं। इन गुबारों से दिल्ली और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में हवा की गुणवत्ता खराब होने की आशंका है। हालांकि, इसकी संभावना कम है, क्योंकि राख के बादल हजारों फीट की ऊंचाई पर वायुमंडल में मौजूद हैं।
इन एयरलाइंस की फ्लाइट की गई कैंसिल
अकासा एयर, इंडिगो और केएलएम उन एयरलाइंस में शामिल हैं जिन्होंने ज्वालामुखी राख के मुद्दे के कारण उड़ानें रद्द की हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइंस को राख प्रभावित क्षेत्रों से बचने, नवीनतम सलाहों के आधार पर उड़ान योजना, मार्ग और ईंधन संबंधी विचारों को समायोजित करने का निर्देश दिया है।
DGCA ने दी ये हिदायत
एयरलाइंस को इंजन के प्रदर्शन में विसंगतियों या केबिन में धुएं या गंध सहित किसी भी संदिग्ध राख के संपर्क की तुरंत रिपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है। DGCA ने बताया कि यदि ज्वालामुखी राख हवाई अड्डे के संचालन को प्रभावित करती है, तो संबंधित ऑपरेटर को तुरंत रनवे, टैक्सीवे और एप्रन का निरीक्षण करना होगा।
आईएमडी ने
ऑपरेटरों को ज्वालामुखी राख बादल से संबंधित स्थिति की लगातार निगरानी करने और उपग्रह इमेजरी तथा मौसम संबंधी डेटा के माध्यम से अपडेट रहने के लिए कहा गया है। अकासा एयर ने बताया कि जेद्दाह, कुवैत और अबू धाबी के लिए उसकी 24 और 25 नवंबर की उड़ानें राख के गुबार के कारण रद्द कर दी गई हैं।
इंडियो ने शेयर की ये पोस्ट
केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस ने राख के बादल के कारण अपनी एम्स्टर्डम-दिल्ली सेवा (KL 871) और वापसी की दिल्ली-एम्स्टर्डम उड़ान (KL 872) रद्द कर दी। इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "इथियोपिया में #HayliGubbi ज्वालामुखी के हालिया विस्फोट के बाद, राख के बादल पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ते हुए बताए जा रहे हैं। हम समझते हैं कि ऐसी खबरें चिंता का कारण बन सकती हैं, और हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।"
कब और कहां फटा है ये ज्वालामुखी?
इथियोपिया के अफर क्षेत्र में स्थित यह ज्वालामुखी रविवार सुबह फटा था, जिससे पड़ोसी अफ़डेरा गांव धूल से ढक गया। अफर टीवी के अनुसार, इस विस्फोट के कारण एरटा एले और अफ़डेरा शहर के आसपास के क्षेत्रों में मध्यम झटके महसूस किए गए। यह ज्वालामुखी सक्रिय एरटा एले ज्वालामुखी से लगभग 15 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।












Click it and Unblock the Notifications