नागपुर से लखनऊ के लिए यात्रियों को लेकर उड़ी इंडिगो फ्लाइट, आई खराबी लौटी सकुशल वापस
नागपुर, 04 अप्रैल: नागपुर से लखनऊ उड़ान भरी इंडिगो फ्लाइट सोमवार को एक बड़े हादसा होने से बच गई। यात्रियों को लेकर फ्लाइट ने जैसे ही उड़ान भरी तो उसमें क्षणिक तकनीकी खराबी के बाद उसके पायलट ने समझदारी दिखाते हुए यूटर्न लिया और आज उड़ान भरने के बाद अपने मूल स्थान पर लौट आई।

इंडिगो एयरलाइन्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पायलट ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन किया और सुरक्षित रूप से नागपुर हवाई अड्डे पर लौट आए। एयरलाइन का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications