'हमारे क्रू के साथ विनम्र रहें..', विवादित Video के बाद इंडिगो के CEO ने की अपील
फ्लाइट में क्रू-मेंबर के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए इंडिगो की सीईओ ने यात्रियों से बड़ी अपील की है।

पिछले महीने एक फ्लाइट अटेंडेंट और यात्री के बीच हुए हंगामे को लेकर इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स का बड़ा बयान आया है। गुरुवार को समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे क्रू मेंबर से विनम्र तरीके से पेश आएं। हमने अपने कर्मचारियों के प्रशिक्षण में हमेशा इस पर बहुत जोर दिया है। हम विनम्र और परेशानी मुक्त सेवा प्रदान करना चाहते हैं। हमारे चालक दल को प्रशिक्षित किया जा रहा है और हम उस सेवा को प्रदान करने के लिए उनकी अधिकतम मदद और समर्थन करते हैं। लेकिन इसके लिए दोनों तरफ से सहयोग किया जाना जरूरी है। ऐसे में आप सभी हमारे क्रू मेंबर से शालीनता के साथ पेश आएं।
Recommended Video

एल्बर्स की टिप्पणियां न केवल दिसंबर के वीडियो के बाद आई हैं, जिसमें इस्तांबुल-दिल्ली उड़ान पर कर्मचारियों को भोजन विकल्पों पर एक यात्री के साथ बहस करते हुए दिखाया गया है। बल्कि हाल ही में हुई घटनाओं को लेकर भी आया है। आपको बता दें दिसंबर में इंडिगो केबिन क्रू सदस्य के साथ बहस का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक क्रू मेंबर यात्री से कहता है "आप (अपनी) उंगली उठा रहे हैं... मुझ पर चिल्ला रहे हैं। मेरा क्रू आपकी वजह से रो रहा है। कृपया समझने की कोशिश करें। साथ ही क्रू-मेंबर ने कहा कि हम फ्लाइट में वही खाना परोसते हैं, जो आपके बोर्डिंग कार्ट में दिखता है।''
बता दें कि इस वीडियो के अंत में (पुरुष) यात्री फ्लाइट अटेंडेंट को 'शट अप' यानि कि चुप रहने के लिए कहता है, जिस पर वह 'तुम चुप रहो' का जवाब देती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। जिसके बाद लोगों ने क्रू-मेंबर के समर्थन में पोस्ट किया था।
वहीं, इस वीडियो के वायरल होने के बाद इंडिगो ने कहा कि चालक दल के नेतृत्व को हस्तक्षेप करना पड़ा, क्योंकि यात्री ने एयरलाइन के फ्लाइट अटेंडेंट के साथ खराब व्यवहार किया था और उसकी बेइज्जती कर दी थी।
मामले को लेकर इंडिगों ने वीडियो में सूफी गायक बिस्मिल के एक वाद्य यंत्र को 'फेंक' भी शेयर किया था। हालांकि, इस वीडियो की वजह से इंडिगों की भी फजीहत हुई थी। वहीं, इस मामले के बाद थाई एयरवेज की बैंकॉक-कोलकाता उड़ान में भी इसी तरह की झड़प का मामला सामने आया था। वहीं, बीते दिनों भी एक फ्लाइट में एक यात्री ने महिला यात्री के ऊपर पेशाब कर था। यात्री नशे में धुत था।
ये भी पढ़ें- IndiGo: बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग, दिल्ली में हुई लैंडिंग, यात्री ने शेयर किया VIDEO












Click it and Unblock the Notifications