क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

IndiGo: बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के इंजन में लगी आग, दिल्ली में हुई लैंडिंग, यात्री ने शेयर किया VIDEO

बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में शुक्रवार देर रात चिंगारी सामने आ गई। चिंगारी आने के बाद फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराया गया। हालांकि किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।

Google Oneindia News

IndiGo Flight: बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में शुक्रवार देर रात तकनीकी खराबी आ गई फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। इसके बाद दिल्ली हवाईअड्डे पर विमान को खड़ा करना पड़ा। रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली से बेंगलुरु इंडिगो की उड़ान 6E-2131 ने अपना टेक-ऑफ रद्द कर दिया और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर "पूर्ण आपातकाल" घोषित कर दिया गया। यात्रियों के 2 घंटे 46 मिनट की देरी से वैकल्पिक फ्लाइट से रवाना किया गया।

बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में आई चिंगारी, दिल्ली में हुई लैंडिंग

एनडीटीवी के मुताबिक, यात्रियों में से एक प्रियंका कुमार ने ट्विटर पर घटना का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक इंजन में आग लगी और चिंगारी निकलती दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि टेक-ऑफ के दौरान इंजन में आग लग गई। स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन हम अभी भी विमान में हैं।" हाल के महीनों में स्पाइसजेट और इंडिगो जैसे कम लागत वाले विमान में होने वाली घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिससे भारत के विमानन नियामक द्वारा कई जांच की जा रही है।

एयरलाइन ने जारी किया बयान

यात्री द्वारा शेयर किया गया वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि उड़ान भरते ही फ्लाइट के इंजन में आग लग जाती है। इसके बाद विमान को वहीं रोक दिया गया। वीडियो में भयंकर आग की चिंगारी निकलते हुए दिख रही है। घटना को लेकर इंडिगो एयरलाइन की तरफ से बयान जारी किया गया। बयान में कहा गया, "दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6E2131 को टेक ऑफ रोल के दौरान एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं। फ्लाइट ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।"

दरअसल, इंडिगो फ्लाइट 6E-2131 दिल्ली से बैंगलोर के लिए रात 9.30 बजे प्रस्थान करने वाली थी। लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ये 2 घंटे 46 मिनट लेट हो गई। इसे दर की देरी से रवाना हुई। यात्रियों के लिए देर रात 12.16 बजे बैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई।

यह भी पढ़ें- इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कड़ी सुरक्षा, सिक्योरिटी एजेंसियां अलर्ट पर

Comments
English summary
IndiGo Flight To Bengaluru Grounded Delhi Sparks In Aircraft
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X