अंतर्राष्ट्रीय उड़ान भरने वाली 5 सबसे सस्ती एयरलाइंस में 2 भारत की

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय उड़ान प्रदान वाली इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस को दुनिया की शीर्ष पांच सबसे सस्ती एयरलाइंस में स्थान दिया गया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस को दूसरे स्थान पर रखा गया है और बजट वाहक इंडिगो को मेलबोर्न स्थित रोम 2Rio- नामक एक ट्रेवल प्लानिंग साइट द्वारा वैश्विक उड़ान मूल्य निर्धारण रिपोर्ट में पांचवें स्थान पर रखा गया है।

IndiGo, Air India Express among Top 5 cheapest airlines in the world

एयर इंडिया एक्सप्रेस मुख्यत: खाड़ी देशों और सिंगापुर के लिए उड़ान भरती है, जिसके लिए एवरेज $0.08 प्रति किमी और इंडिगो $0.10 प्रति किमी चार्ज है। इसके अलावा बैंकाक, काठमांडु और कोलंबो के लिए उड़ान भी भरते हैं।

इंडिगो

इंडिगो

इसके अतिरिक्त दो और भारतीय विमान कंपनियों को सस्ती सेवाएं देने वाली एयरलाइंस की लिस्ट में जगह दी गई है। जेट एयरवेज को 12वें स्थान पर जबकि एयर इंडिया को 13वें स्थान पर रखा गया है। इसके लिए 200 बड़ी एयरलाइंस की तुलना उनके प्रति किमी किराए के आधार पर की गई है और रिपोर्ट बनाई गई है।

शीर्ष पांच सबसे सस्ती एयरलाइंस में एयर इंडिया एक्सप्रेस

शीर्ष पांच सबसे सस्ती एयरलाइंस में एयर इंडिया एक्सप्रेस

2Rio द्वारा इस वर्ष पहले दो महीनों के दौरान दिए गये इकॉनमी क्लास के किराए को देखते हुए इस डेटा का विश्लेषण किया गया था, जिसका कुल 1.5 मिलियन अंक था। इसका विश्लेषण करने के बाद इसी महीने ये डेटा जारी किा गया था। इसके आधार पर शीर्ष पांच सबसे सस्ती एयरलाइंस में इंडोनेशिया एयर एशिया, प्रीमेरा एयर को भी जगह मिली थी।

यूके और यूएस की एक भी एयरलाइन नहीं

यूके और यूएस की एक भी एयरलाइन नहीं

एतिहाद, रैयनार, कांतस, वाओ एयर और वर्जिन ऑस्ट्रलिया किफायती दरों के मामले में टॉप 10 में रहीं। वाओ ने हाल ही में रेकजाविक से 13,499 रुपए के शुरुआती किराए के साथ दिल्ली को यूएस के शहरों और यूरोप से जोड़ने वाली सेवाओें के लिए घोषणा की थी। सबसे सस्ती एयरलाइंस की इस लिस्ट में यूके और यूएस की एक भी एयरलाइन नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+