Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Video: 77th Independence Day पर पहली बार स्वदेसी तोपों से सलामी, जानें 105 मिमी के इंडियन फील्ड गन की खासियत

Independence Day 2023: 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार स्वदेसी फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। जिसका वीडियो भारतीय सेना अधिकारी ने साझा किया है। वीडियो हर देशवासी के अंदर जज्बा भर देगा।

दिल्ली में मंगलवार को औपचारिक सलामी के हिस्से के रूप में 105 मिमी लाइट फील्ड गन से फायरिंग की गई। यह पहली बार है कि इन स्वदेशी तोपों का इस्तेमाल स्वतंत्रता दिवस समारोह में औपचारिक फायरिंग के लिए किया गया है।

traditional 21 Gun Salute

पहली बार स्वदेसी तोपों से सलामी

हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर 21 तोपों की सलामी दी गई, हालांकि इस बार यह इसलिए खास था क्योंकि पहली बार ऐसा हुआ है जब स्वदेसी तोपों से सलामी दी गई है।

Recommended Video

    Video: 77th Independence Day पर पहली बार स्वदेसी तोपों से सलामी

    मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर औपचारिक 21 तोपों की सलामी के लिए इस साल पहली बार स्वदेसी 105-एमएम लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया।

    ब्रिटिश तोपों की ली जगह

    बता दें कि भारतीय तोपों ने ब्रिटिश जमाने की 25-पाउंडर आर्टिलरी की जगह ले ली है। खासतौर से 21 तोपों की सलामी एक विशेष रूप से डिजाइन किए गए कारतूस या एक खाली राउंड द्वारा दी जाती है, जिसका उपयोग वास्तविक गोले दागने के विपरीत फायरिंग की आवाज पैदा करने के लिए किया जाता है।

    पीएम मोदी का 10वां संबोधन

    लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया, जो उनका लगातार 10वां संबोधन था।जैसे ही प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, भारतीय वायु सेना के दो उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर मार्क-III ध्रुव द्वारा कार्यक्रम स्थल पर फूलों की वर्षा की गई।

    जानें स्वदेसी फील्ड गन की खासियत?

    आपको बता दें कि इस इंडियन फील्ड गन के तीन मॉडल है। जिसमें मके-1, एमके-2 और ट्रक माउंटेड शामिल हैं। सबसे कम वजनी तोप 2380 किलो और सबसे भारी वाली 3450 किलो की है। इसकी लंबाई 19.6 फीट होती है। वहीं चौड़ाई 7.3 फीट और ऊंचाई 5.8 फीट होती है। इसकी नली 7.7 फीट की होती है। इसकी खास बात यह है कि यह तोप हर मिनट में छह गोले दाग सकती है और ये इस तोप को किसी भी जगह पहुंचाना आसान है, क्योंकि इसके दो-तीन हिस्सों में बंट जाती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+