यूनिवर्सिटी जहां छात्रों के लिए है पार्लर, स्वीमिंग पूल और मॉल भी

नयी दिल्ली। एक ओर देश की शिक्षण संस्थान आवश्यक सुविधाओं के अबाव को झेल रही है तो वहीं देश में कुछ प्राइवेट यूनिवर्सिटी ऐसे भी है जो छात्रों को ऐशों-आराम का मजा देते हैं। जी हां भारत में ऐसे यूनिवर्सिटी की तादात बढ़ रही है जहां छात्रों के लिए हर ब्यूटी पार्लर, स्वीमिंग पूल से लेकर शॉपिंग मॉल तक की व्यवस्था है।

 beauty parlour

इन निजी विश्वविद्यालय के पास विशाल परिसर, स्वीमिंग पूल, सौंदर्य सैलून और यहां तक की मॉल की सुविधा है। ये यूनिवर्सिटी अपने विज्ञापन में न केवल विश्व-स्तरीय शिक्षा और 100 फीसदी प्लेसमेंट रिकार्ड का वादा कर रही है बल्कि कैंपस में ही रिटेल थेरेपी और लक्जरी फिटनेस सेवाओं जैसी सुविधाओं का जिक्र भी किया गया है।

आपको बता दें कि पुणे के निकट सिम्बायोसिस का लावले परिसर और केरल में मुन्नार कैटरिंग कॉलेज जैसे निजी संस्थान भी इस सूची में शामिल हैं। वहीं जालंधर में लवली प्रोफेसनल यूनिवर्सिटी के 600 एकड़ के परिसर में 30,000 छात्रों की आवासीय सुविधा, एक खुला थियेटर,एटीएम मशीन और छह बैंक शाखाएं हैं। इसके शापिंग कांप्लेक्स , मॉल , सुपरमार्केट, डिपार्टमेंटल स्टोर और यहां तक कि एक फोटो स्टूडियो हैं।

वहीं नोएडा के शारदा विश्वविद्यालय परिसर में विश्व स्तरीय कैफेटेरिया हैं जिसमें कैफे काफी डे, सागर रत्न और बिकानो जैसे प्रसिद्ध कंपनियों के आउटलेट हैं। वहीं एमिटी यूनिवर्सिटी में विशाल परिसर में लॉरयल ब्यूटी सैलून और लांड्री सेवा भी उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+